latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

याेगी राज में बदमाशाें का यही अंजामः गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दोनों पर था 1-1 लाख का इनाम; 3 पुलिसवाले भी जख्मी

गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो मुख्य आरोपी जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए.

संवाददाता

गाजियाबाद ।  गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र पर एटीएम कैश वैन डकैती में वांछित एक-एक लाख के इनामी अपराधी जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. जबकि दो अन्य बदमाश अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है. 6 मई 2026 को बदमाशों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग कर ATM कैश वैन को कैश समेत लूटने की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस के मुताबिक, स्वाट प्रभारी निरीक्षक अनिल राजपूत को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर एटीएम कैश वैन लूट में शामिल आरोपी वेव सिटी थाना क्षेत्र में कार में देखे गए हैं. सूचना के आधार पर वेव सिटी और आसपास के थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग शुरू की गई. स्वाट टीम और थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा डासना रोड के आसपास घेराबंदी की गई. रात तकरीबन 9:45 पर नायफल रोड से एक सिल्वर रंग की कार आती दिखाई दी. कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों द्वारा गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए नाले के किनारे पटरी मार्ग पर गाड़ी को बढ़ा दिया.

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. Photo ITG
बदमाश समीर और जुबेर

कैश वैन को कैश समेत लूटने की घटना

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में 6 मई 2026 को नेशनल हाईवे नो पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने से अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर कैश वैन को कैश समेत लूटने की घटना कार्य की गई थी. घटना के संबंध में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था. 11 मई 2026 को स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए आरोपी कैफ और रिजवान को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई धनराशि में से आठ लाख और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई थी.

पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने बताया, “पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश समीर और जुबेर घायल हुए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान दोनों घायल बदमाशों की मृत्यु हो गई. मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल बदमाशों के कब्जे से 9 लाख 10 हज़ार 150 रुपए, स्विफ्ट कार, तीन अदद बैग बरामद हुआ है. दो अन्य बदमाश फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com