latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली मेयर चुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, प्रवेश वाही महापौर के उम्मीदवार

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में मेयर के चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। बीजेपी ने महापौर के लिए प्रवेश वाही और उप-महापौर के लिए मोनिका पंत के नाम की घोषणा की है।

बताया गया कि प्रवेश वाही 2007-2012 के बाद 2022 में तीसरी बार पार्षद बने। वाही के पिता पाकिस्तान से भारत आए थे। वह पहले कश्मीर में रहे और फिर दिल्ली आ गए थे।

नामांकन का आज आखिरी दिन

निगम में महापौर, उप-महापौर और स्थायी समिति के सदस्य पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। चुनाव 29 अप्रैल को होगा। महापौर चयन के लिए भाजपा द्वारा बनाई गई समिति की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में हुई थी।

प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

पद पार्षद का नाम वार्ड संख्या एवं नाम
महापौर प्रवेश वाही 53-रोहिणी ई
उप-महापौर मोनिका पंत 206-आनन्द विहार
सदस्य स्थायी समिति एवं नेता सदन जय भगवान यादव 27-बेगमपुर
सदस्य स्थायी समिति मनीष चड्डा 82-पहाड़गंज

बता दें कि इस बार मेयर का चुनाव दिलचस्प हो सकता है। विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी महापौर, उप-महापौर के साथ ही स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में हिस्सा लेने का मन बना लिया है।

वहीं, आप नेताओं के अनुसार 23 अप्रैल को नामांकन के आखिरी दिन आप के पार्टी द्वारा तय किए गए प्रत्याशी नामांकन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com