
नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन (GST collection in December) के मोर्चे पर केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिली है. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार दूसरे महीने यानी दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है. नवंबर महीने में कुल 1,03,492 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई थी. वहीं, दिसंबर में ये आंकड़ा 1,03,184 करोड़ रुपये रहा है. अगर अप्रैल से लेकर दिसंबर तक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो अगस्त, सितंबर और अक्टूबर तीन ऐसे महीने रहे हैं. जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के नीचे रहा है. वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन सबसे ज्यादा 1,13,865 करोड़ रुपये रहा था.
आपको बता दें कि जुलाई 2019 में जीएसटी लागू किए जाने के बाद यह 9वां ऐसा महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के पार पहुंचा है.
टैक्स अधिकारियों को बताया गया कि जीएसटी कलेक्शन के साथ ही 2019-20 के लिए निर्धारित प्रत्यक्ष टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य (13.35 लाख करोड़ रुपये) को भी हासिल करना होगा. सरकार ने 2019-20 में 13.35 लाख करोड़ रुपये प्रत्यक्ष कर से जुटाने का लक्ष्य रखा है



