
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा चरम पर पहुंच चुका है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के बीच तोड़-जोड़ की राजनीति चल रही है। वहीं राज्यपाल ने आज शिवसेना को बड़ा झटका देते हुए उन्हें और वक्त देने से इंकार कर दिया। वहीं राज्यपाल ने शिवसेना के बाद एनसीपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
राज्यपाल के आमंत्रण पर एनसीपी नेता अजित पवार राजभवन पहुंचे। अजित पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साढ़े 8 बजे राज्यपाल की ओर से सूचना दी गई कि राजभवन आकर मुलाकात करें।इसके बाद अजित पवार और छगन भुजबल , जयंत पाटिल के साथ राजभवन राज्यपाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है, लेकिन चुंकी राज्यपाल एक सम्मानित और महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, इसलिए हम उनसे मिलने जा रहे हैं।
वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम कांग्रेस के साथ बैठक करेंगे, यह पहले से तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी कहा है कि हम पवार साहब से निर्णय करने के बाद ही किसी फैसले पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास राज्यपाल की ओर से सूच ना आई थी, जिसके बाद हमारा शिष्टमंडल राज्यपाल से मिलने गए हैं जो पत्र गवर्नर देंगे उसके हिसाब से हम कांग्रेस से चर्चा करके कोई भी निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 18 दिन बाद भी अब तक सूबे में सरकार नहीं बन पाई है।
उन्होंने कहा कि सरकार गठन को लेकर कांग्रेस से बात चल रही है। कांग्रेस के साथ बैठक कर पार्टी मंगलवार को कोई फैसला लेगी। वहीं राज्यपाल के साथ मुलाकात के बाद एनसीपी को मंगलवार रात साढ़े 8 बजे तक का वक्त मिला है। एनसीपी ने कहा है कि वो अपनी सहयोगी दलों से बात कर सरकार गठन के बारे में मंगलवार रात साढ़े 8 बजे तक कोई जवाब दे दी।



