मनोरंजन

न्यूयार्क में प्लोरल प्रिंटेट ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, जानें क्या है कीमत

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह फरहान अख्तर के अपोजिट नजर आएंगी. प्रियंका फिल्मों के अलावा अपनी महंगी ड्रेसेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्हें न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया. प्रियंका चोपडा़ अपने पेट डायना के साथ नजर आईं. उस दौरान उनकी खूबसूरत ड्रेस ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. प्रियंका ने फ्लोरल प्रिंटेट ड्रेस पहन रखी थी. लेकिन इस ड्रेस की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

एक्ट्रेस की ड्रेस 1,06,068 रुपये की बताई जा रही हैं. उनकी टॉप की कीमत 56 हजार 574 रुपये और स्कर्ट 49,494 रुपये की है. इसके अलावा प्रियंका ने jimmy choo के पिंक कलर के सैंडल पहन रखे थे. उन्होंने बालों को बन बनाया हुआ था जो उनके लुक पर काफी सूट कर रहा था.

बता दें कि प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है. इस फिल्म में जायरा वसीम, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे नजर आएंगे. प्रियंका फिल्म द स्काई इज पिंक से 3 साल बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. आखिरी बार प्रियंका गंगाजल में दिखी थीं.

फिल्म द स्काई इज पिंक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित है. इस फिल्म में जायरा वसीम दोनों की बेटी का रोल निभाएंगी. प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल ही हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोनस से शादी की है. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com