
नई दिल्ली : महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया है, जो 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। लॉकडाउन को और आगे बढ़ाए जाने की आशंकाओं को बीते दिनों सरकार ने हालांकि खारिज किया था, लेकिन एयर इंडिया के शुक्रवार के एक बयान से ऐसा लग रहा है कि इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। सरकारी एयरलाइंस ने शुक्रवार को कहा है कि 30 अप्रैल तक तमाम डॉमेस्टिक तथा इंटरनैशनल रूट्स पर बुकिंग को बंद कर दिया गया है।



