दिल्ली

स्वाति मालीवाल के धरने को दिल्ली के वकीलों का समर्थन

नई दिल्ली। बलात्कार आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के आमरण अनशन को दिल्ली के वकीलों ने समर्थन दिया है. दिल्ली बार काउंसिल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने मालीवाल को अपना समर्थन देते हुए कहा कि बलात्कार के आरोपियों के प्रति कड़े कानून की जरुरत है.

‘कानून में सुधार की है जरुरत’
दिल्ली बार काउंसिल को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बातचीत में बताया स्वाति मालीवाल की मांगें पूरी तरह से जायज हैं. और उन्हें लागू होना बेहद जरूरी है क्योंकि हमारे देश का कानून बेहद लचीला है, जिसका खामियाजा हमारी देश की महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है.

6 महीने के भीतर आरोपियों को मिले फांसी
महावीर शर्मा ने कहा कि बलात्कार आरोपियों को 6 महीने के भीतर सजा दिए जाने की मांग एकदम सही है, क्योंकि इससे कहीं ना कहीं आरोपियों के मन में डर पैदा होगा और बलात्कार जैसी घटनाओं में कमी होगी. शर्मा ने कहा कि जब कोई आरोपी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार होता है तो हम उसके ह्यूमन राइट्स की बात करते हैं लेकिन इस बीच जो पीड़िता है उसे न्याय नहीं मिल पाता.

6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन कर रहीं हैं मालीवाल
बता दें कि स्वाति मालिवाल 6 सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठी हैं. निर्भया के बलात्कारियों को फांसी दी जाए, कठोर सिस्टम बनाकर हर एक बलात्कारी को 6 महीने के भीतर फांसी हो, पुलिस के संसाधन बढ़ाकर 66 हज़ार पुलिसकर्मियों की भर्ती हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं, पुलिस की जवाबदेही और आधुनिकरण तय हो, और निर्भया फंड का इस्तेमाल किया जाए, ये मालीवाल की मांगें हैं.

स्वाति मालीवाल का ट्वीट
इसी बीच स्वाति मालीवाल ने एक भावुक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा ‘आज अनशन का 10वा दिन है। हर दिन अपने शरीर को धीरे धीरे टूटता महसूस कर रही हूँ। अपने परिवार दोस्तों की मुस्कुराहट के पीछे आंसू देख रही हूँ। उन्हें लगता है मुझे थका देंगे। जितना तड़पाएँगे हौसले उतने बुलंद होंगे! ये लड़ाई उनके घमंड और हमारी ज़िद्द के बीच है। सच की जीत निश्चित है!’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com