शिक्षा

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित, जारी हुआ सर्कुलर

नई दिल्ली। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों को एक सर्कुलर जारी कर आगामी शीतकालीन अवकाश की तारीख जारी कर दी है. बता दें कि प्रदूषण के चलते हुई छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए सर्दी की छुट्टियों को रिशेड्यूल किया गया है. ऐसें में 15 जनवरी तक सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है, लेकिन नर्सरी और पांचवी क्लास की छुट्टियों की तारीख अलग है और आठवीं से 12वीं क्लास तक की छुट्टियों की तारीख अलग है.

ये है शीतकालीन अवकाश की तारीख
नर्सरी से पांचवीं क्लास तक की छुट्टियां 28 दिसंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक जबकि आठवीं से 12वीं क्लासेस की छुट्टियां 1 जनवरी 2020 से 15 जनवरी 2020 तक निर्धारित की गई हैं.

प्रदूषण के कारण छुट्टियां रिशेड्यूल
गौरतलब है कि जुलाई और नवंबर महीने में गर्मी और प्रदूषण के चलते स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए इस बार सर्दियों की छुट्टियां देरी से की गई हैं. साथ ही उनकी अवधि भी कम कर दी गई है. वही अभी स्पष्ट किया गया है कि नर्सरी और प्राइमरी के सभी शिक्षक 31 दिसंबर तक स्कूल आएंगे. बता दें कि सर्दियों की छुट्टियों में 9वीं,10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास का आयोजन किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com