
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद सदर सीट पर दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। गाजियाबाद विधानसभा सीट से वर्तमान में संजीव शर्मा विधायक हैं। इस सीट पर अतुल गर्ग के सांसद बन जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ था और संजीव शर्मा भारी मतों से जीते थे। हालांकि उपचुनाव में भी कई मजबूत दावेदारों के नाम आये थे जिसमें प्रमुख रूप से अशोक मोंगा, मयंक गोयल, पवन गोयल और ललित जायसवाल के नाम चले थे लेकिन अतुल गर्ग ने संजीव शर्मा की पैरवी की और उन्हें टिकट मिल गया। अब इस सीट पर वैश्य समाज की ओर से पवन गोयल, मयंक गोयल और विभू बंसल के नाम चर्चाओं में हैं। विभू बंसल पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
वहीं शहर में अब सत्यम पंडित की ओर से होर्डिंग लगाये गये हैं। होर्डिंग में जो लिखा गया है उसके अनुसार शहर का सम्मान, युवाओं की शान, अब चाहिए युवा नेतृत्व, शहर में सत्यम पंडित के होर्डिंग लगने के बाद राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। दरअसल, उपचुनाव में भी सत्यम पंडित ने पर्चा भरा था लेकिन उम्र कम होने के कारण पर्चा निरस्त हो गया था उसके बाद भी भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने सत्यम पंडित को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस की थी ओर ये बताया कि सत्यम पंडित उनके साथ हैं। जाहिर है कि कहीं ना कहीं सत्यम पंडित के जरिए उन्होंने एक संदेश दिया था। अब सत्यम पंडित के शहर में होर्डिंग्स लगने से शहर में फिर चर्चाएं शुरू हो गई है। दरअसल, संजीव शर्मा का कहना है कि गाजियाबाद शहर सीट पर सबसे अधिक मतदाता ब्राह्मïण हैं। ये भी अपने आप में एक बड़ा संदेश है। सत्यम पंडित ने जब उपचुनाव में अपना घोषणा पत्र बनाया था उसमें भी कई जनहित के अहम बिंदू उठाये थे।
क्रांतिकारी दादा महेश यात्री जी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं सत्यम
सत्यम पंडित जिस परिवार से आते हैं वो शहर का सबसे पुराना ब्राह्मïण समाज का परिवार है और ये शहर उनके दादा स्व. श्री महेश यात्री जी को आज भी याद करता है। शहर में जब गिने-चुने परिवार थे तब स्व. महेश यात्री जी सक्रिय राजनीति में थे। पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी के पिताश्री स्व. प्यारेलाल शर्मा जी के वो साथी रहे थे और कई बार स्व. महेश यात्री जी ने जनता की समस्याओं के लिए सडक़ों पर उतरकर आवाज बुलंद की थी। बेबाकी उनकी पहचान थी और जो कहना होता था वो कह दिया करते थे। शहर के पुराने लोगों का कहना है कि स्व. श्री महेश यात्री जी लोगों के साथ खड़े नजर आये और कभी भी उसूलों से समझौता नहीं किया। छोटा कैला के पुराने लोग आज भी श्री महेश यात्री जी को याद करते हैं। सत्यम पंडित महेश यात्री जी के पोते हैँ और उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है और यही कारण है कि उनके तेवर गरम रहते हैं।



