latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

2016 बैच की पीपीएस अधिकारी रूपाली रॉय एसीपी कोतवाली बनीं: मुजफ्फरनगर में तीन साल तैनात रहीं

संवाददाता

गाजियाबाद। पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के चार दिन बाद पीपीएस अधिकारी रूपाली रॉय चौधरी को गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को शाम जारी हुए आदेश के बाद उन्हें एसीपी कोतवाली बनाया गया है। 2016 बैच की पीपीएस अधिकारी रूपाली रॉय चौधरी का चार दिन पहले ही मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद तबादला हुआ था। अब उन्हें कोतवाली क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

रूपाली रॉय चौधरी अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए जानी जाती हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को जागरूक करने के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर किए गए प्रयासों में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

#WATCH | Rupali Rao, CO, New Mandi says, " Few Kanwariyas were going to  Delhi from Haridwar with Ka…

रूपाली रॉय चौधरी ने अपने पुलिस करियर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह मुजफ्फरनगर में करीब तीन साल तक तैनात रहीं। इस दौरान उन्होंने नई मंडी, फुगाना और जानसठ थानों में सेवाएं दीं। इसके अलावा वह सीओ खतौली के पद पर भी तैनात रहीं। मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए काम किया।

इस दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों की आवाजाही, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को संभालने की जिम्मेदारी पुलिस पर रहती है। ऐसे में उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में योगदान दिया।

मुजफ्फरनगर से पहले रूपाली रॉय चौधरी मेरठ में भी करीब पौने तीन साल तक तैनात रही हैं। यहां उन्होंने पुलिस विभाग की अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। मेरठ और मुजफ्फरनगर में काम करने का अनुभव अब गाजियाबाद में उनकी नई जिम्मेदारी में काम आएगा।

एसीपी कोतवाली के रूप में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com