
संवाददाता
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में आजम खान, शिवपाल सिंह यादव सरीखे नेताओं की मौजूदगी में अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के वादों के पिटारे का खुलासा किया.
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो राज्य की महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का भी वादा किया. राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की भी बात कही. सपा सरकार बनने पर राज्य के युवाओं को लैपटॉप बांटने का भी वादा किया. शपथ पत्र को लेकर अखिलेश यादव ने नारा दिया है- ’27 का संकल्प पीडीए का शपथ पत्र’. आइए समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की जरूरी घोषणाएं प्वाइंटर में जानते हैं-:
- समाजवादी पार्टी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबको उपलब्ध कराया जाएगा. विशेष शिक्षा नीति लाई जाएगी.
- सभी प्रकार की सरकारी भर्तियां नियमित समय पर निकाला जाएगा. सरकारी नियुक्तियों का सरकारी कैलेंडर लाया जाएगा. पेपर लीक रोकने के लिए पार्दिशता लाई जाएगी.
- प्रत्येक ग्रेजुएट छात्र को नौकरी या रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जब तक नौकरी या रोजगार नहीं देंगे तब तक हर ग्रेजुएट को पांच हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा.
- हम पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराएंगे.
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा- जहां आज हम जिस जगह पर बैठकर बात कर रहे हैं, जिस समय नेताजी मुख्यमंत्री थे, उसी समय इस शहर को बसाने का काम हुआ था. पूरे लखनऊ में अगर सबसे प्लांड सिटी है, तो यही वह सिटी है. ये वो जगह है जहां सबसे ज्यादा इंवेस्टमेंट है. हमारे घोषणापत्र में मेदांता सिटी अस्पताल बनेगा, लेकिन सरकार बनने के बाद उस समय सबसे बढ़िया अस्पताल बना. हमारे घोषणा पत्र में कैंसर अस्पताल, वर्ल्ड क्लास स्टेडियम, देश का सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स सेंटर समाजवादियों ने बनाया. अमूमन सरकारें मॉल नहीं बनाती, लेकिन समाजवादियों ने देश का सबसे अच्छा मॉल बनाया. उन्होंने कहा कि हमने सबसे पहले आईटी में इन्वेस्टमेंट के लिए शिव नाडर को बुलाया था. आज लखनऊ में आईटी हब से छह हजार लोगों को डायरेक्ट और इन डायरेक्ट रोजगार दे रहा है. लुलु मॉल हमने बनवाया.
अखिलेश यादव ने कहा- ‘हम पीडीए के लोग उत्तर प्रदेश को एक सुख संपन्न, समाजवादी पंथ निरेपेक्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित और प्रेम, दया और अपनापन के सौहाद्रपूर्ण गुणों से परिपूर्ण समावेशी और सकारातमक सरकार बनाने के लिए दृढ़संकल्पित होकर, अपने समस्त प्रदेशवासियों को खुशहाली और तरक्की के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय को बिना किसी भेदभाव के, सबके लिए बराबरी से सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय का राज लाने के लिए अपने हर अधिकार की हिफाजत करने वाले जुल्म और सितम की नाइंसाफी मिटाकर, सबको सार्वजनिक जीवन में नौकरी आदि हर क्षेत्र में सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए बराबर अवसर देने वालों के लिए संविधान की रक्षा के लिए हमने ये मैनिफोस्टो और प्रणपत्र लाने का काम किया है. हर पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित व्यक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा, आत्मसम्मान की पुर्नस्थापना के लिए हर बीमार, रोगी, अस्वस्थ्य नागरिक, गर्भवती, जच्चा-बच्चा, बुजुर्ग गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क स्वास्थ्य, चिकितिसा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस सुविधा दिलाएंगे. नि:शुल्क शिक्षा दिलाएंगे. जब खेत मुस्कुराएगा तो देश मुसकुराएगा के सिद्धांत पर काम करेंगे.’
बता दें कि समाजवादी पार्टी घोषणापत्र-1, घोषणापत्र-2 और जिला स्तर पर एक अलग घोषणापत्र लेकर आएगी.



