latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

तीन मौतों के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बेखौफ दौड़ रहे दोपहिया और रॉन्ग साइड वाहन

संवाददाता

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेस वे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना से न तो पुलिस प्रशासन ने सबक लिया और न ही लोगों ने। प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बेखौफ होकर दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

इसके अलावा लोग फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग न करके अपनी जान जोखिम में डालकर सीधे एक्सप्रेसवे पार कर रहे हैं। लालकुआं जैसे प्वाइंट पर रुपये कमाने के लालच में टैक्सी वालों ने सवारी बैठाने का अवैध स्टैंड बना लिया है।

दोपहिया वाहनों का संचालन

डीएमई पर दोपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद बाइक और स्कूटर चालक बेखौफ होकर एक्सप्रेसवे पर अपनी जान जोखिम में डालकर दौड़ रहे हैं।

तेज रफ्तार कारों और भारी वाहनों के बीच इन दोपहिया वाहनों का चलना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, क्योंकि अचानक इनके सामने आने से अन्य चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे आ रहे वाहनों के आपस में टकराने की आशंका हमेशा बनी रहती है।

दूसरी ओर, लालकुआं जैसे व्यस्त प्वाइंट पर भी नियमों की भारी अनदेखी देखने को मिलती है, जहां मुरादाबाद की तरफ जाने वाले कुछ कार चालकों ने हाईवे के एक पूरे हिस्से को अवैध सवारी स्टैंड में तब्दील कर दिया है।

इन इलाकों में हैं रॉन्ग साइड वाहन का चलन

यहां खुलेआम कार चालकों द्वारा सवारियों का इंतजार किया जाता है और बीच सड़क पर रखकर सामान को चढ़ाया-उतारा जाता है, जिसके चलते नोएडा की तरफ से तेज गति से आने वाले वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने के कारण गंभीर हादसों का खतरा झेलना पड़ सकता है।

इसके अलावा, छिजारसी, क्रॉसिंग, लालकुआं और विजयनगर जैसे प्रमुख प्वाइंट्स पर रांग साइड में वाहन चलाने का चलन आम हो गया है। इन सभी जगहों के पास ही यू-टर्न बने हुए हैं, इसके बावजूद लोग थोड़ा सा रास्ता बचाने के लिए जोखिम भरे शार्टकट के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान दांव पर लगा रहे हैं। रांग साइड ड्राइविंग के कारण इन इलाकों में आए दिन रोजाना हादसे हो रहे हैं, जिनमें बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

लोगों को जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे है। इसके बावजूद लोग सड़क को पार कर रहे है। जहां से रेलिंग टूटी थी वो लगवा दी गई है और आगे भी निगरानी रखी जाएगी। -त्रिगुण बिसेन, डीसीपी ट्रैफिक

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com