latest-newsखेल

अभिषेक शर्मा का कोहराम, 35 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास, T20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वालों में शामिल

शतक से दहला न्यूजीलैंड, भारत ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज पर किया कब्जा

संवाददाता

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत का तिरंगा शान से लहराया.  और गूंज उठा है ‘अभिषेक-अभिषेक’. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. कीवी टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार और आक्रामक खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड में लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीतकर नया इतिहास रच दिया. 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.

अभिषेक शर्मा का कोहराम, 35 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास, T20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वालों में शामिल

इस ऐतिहासिक जीत के असली नायक युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे. जिन्होंने मैदान पर आते ही तबाही मचा दी. अभिषेक ने महज 35 गेंदों पर तूफानी अंदाज में शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में भूचाल ला दिया. उनकी इस सनसनीखेज पारी में चौकों और छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि कीवी गेंदबाजों के होश उड़ गए. मैदान के हर कोने में गेंद को भेजने वाले अभिषेक के इस खौफनाक और आक्रामक रूप ने विपक्षी टीम को पूरी तरह घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी शतकीय पारी से इतिहास रच दिया. अभिषेक ने 35 गेंद पर शतक ठोक कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. अभिषेक का टी-20 में यह चौथा शतक है. वहीं, अभिषेक का टी-20 इंटरनेशनल में यह  दूसरा सबसे तेज शतक है. इससे पहले अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था. अभिषेक  ने शुरू से ही धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी, भारत ने 6 ओवर में ही 108 रन बना लिए थे. बता दें कि जब अभिषेक ने 100 रन पूरे किए तो उन्होंने अपने बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के लगाए. भारतीय ओपनर अभिषेक 38 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए.

अभिषेक के तूफानी शतक और वैभव की दमदार बल्लेबाजी के आगे बेबस हुआ न्यूजीलैंड, भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • साहिल चौहान 27 गेंद- एस्टोनिया बनाम साइप्रस एपिस्कोपी
  • मुहम्मद फहद 29 गेंद-  तुर्की बनाम बुल्गारिया सोफिया
  • अभिषेक शर्मा 30 गेंद- भारत बनाम अफगानिस्तान दिल्ली
  • जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 33 गेंद- नामीबिया बनाम नेपाल कीर्तिपुर
  • सिकंदर रजा 33 गेंद- जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया नैरोबी (रुआराका)
  • फिन एलन 33  गेंद-न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
  • कुशल मल्ल 34 गेंद- नेपाल बनाम मंगोलिया हांग्जो
  • अभिषेक शर्मा 35 गेंद – भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इसके अलावा ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक का टी-20 में 11वां शतक है. वहीं, कोहली ने टी-20 में 10 शतक लगाए थे.

फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज शतक

इसके साथ-साथ फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ अभिषेक का 35 गेंद पर जमाया गया शतक तीसरा सबसे तेज शतक है. फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ डेविड मिलर, रोहित शर्मा और अब अभिषेक ने 35 गेंद पर शतक लगाया है. वहीं, फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के ही नाम है. अभिषेक ने साल 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद पर शतक ठोका था.

फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक

30 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम अफ़ग़ानिस्तान, 2026
33 गेंद – फ़िन एलन बनाम दक्षिण अफ़्रीका, 2026
35 गेंद – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017
35 गेंद – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
35 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड (वेलिंगटन, 2026)
37 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025
37 गेंद – टिम डेविड बनाम वेस्टइंडीज़, 2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com