
संवाददाता
गाजियाबाद l ब्राह्मण समाज राज नगर एक्सटेंशन इकाई गाजियाबाद के द्वारा अपनी वार्षिक पत्रिका ब्रह्म ज्योति का विमोचन किया गया l जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पंडित सुनील शर्मा व अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बी डी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष एस आर कॉलेज ऑफ़ लॉ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे l कार्यक्रम केडीपी समिति के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनगर एक्सटेंशन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डी के शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार शर्मा, सचिन चंद्र मोहन शर्मा, सह सचिव दुर्गेश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गौड़ l सह कोषाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, लेखा परीक्षक पीयूष मिश्रा, विनय कुमार शर्मा, प्राची मिश्रा, विनय शर्मा,उमेश शर्मा, अरुण शर्मा,योगेश कुमार शर्मा, उपेंद्रनाथ पांडे के अतिरिक्त सैकड़ो ब्राह्मणों ने भाग लिया l
इस कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा और जिला महामंत्री लोकेश कौशिक भी उपस्थित रहे l बी डी शर्मा ने ब्राह्मण सभा के महत्व का वर्णन करते हुए सभी को संबोधित किया। राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने कहा -अपने पास आए सभी ब्राह्मणों का हमें सम्मान करना चाहिए तथा उनकी यथायोग सहायता भी करनी चाहिए l कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने ब्राह्मणों को एकजुट होने का संदेश दिया जो लोग सनातन पर और भगवान के अवतार टिप्पणी कर रहे हैं देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं उनको भी ब्राह्मण समाज सभा जवाब दे। सुनील शर्मा ने बताया की ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि सभी को दिशा देने का कार्य करती है l कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रकवि वैभव शर्मा ने किया कार्यक्रम के संयोजक शिवेंद्र गौड़ ने सभी का आदर सत्कार किया।



