
संवाददाता
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. रात में परिवार ने नूडल्स खाए थे और सुबह घर में पांचों के शव मिले. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव की है. मृतकों की पहचान महेश कुमार, उनकी पत्नी ललिता और बच्चों लड्डू, मिष्टी और साक्षात के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई. परिवार में एक साथ पांच मौतों से गांव में मातम पसरा है.
यह घटना 17 अक्टूबर 2026 की सुबह सामने आई. पुलिस को सूचना मिली कि एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है. इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे. फूड सेफ्टी विभाग की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. पुलिस ने फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू किए. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों और महेश की मां ने बताया कि परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे. इसी जानकारी के आधार पर शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि खाने में क्या था और मौतों से उसका कोई संबंध है या नहीं. इसका फैसला जांच के बाद ही होगा.
रात में क्या खाया था परिवार ने?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज



