latest-newsदेश

राहुल गांधी के घर पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की टी पार्टी, तय होगी आगे की रणनीति

संवाददाता

नई दिल्ली। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वे अपने आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के लिए चाय-पार्टी आयोजित कर रहे हैं. इस पार्टी में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए राहुल विपक्ष को एकजुट करना चाहते हैं और CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए एक बार फिर सड़कों पर उतरना चाहते हैं.

Rahul Gandhi

राहुल की चाय-पार्टी में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और नागरिक समाज के अन्य सदस्य पहुंच चुके हैं. इसके अलावा सपा और कांग्रेस के भी कई सांसद इस पार्टी में पहुंचे हैं. चर्चा है कि इस बैठक और चाय-नाश्ते के दौरान, चुनाव आयोग के खिलाफ एक याचिका, ‘वोट चोरी’ के मुद्दे और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) प्रक्रिया से जुड़ी भविष्य की संयुक्त रणनीति पर चर्चा की गई है.

  • समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन भी राहुल गांधी की चाय- पार्टी में पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी. 12 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में लोगों की भारी भागीदारी यह दिखाती है कि लोग INDIA गठबंधन के साथ खड़े हैं.”
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘हाई टी’ मीटिंग के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे.
  • दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे.
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘हाई टी’ मीटिंग के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे.
  • यह बैठक सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ और चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दाखिल करने के बाद बुलाई गई है.
  • इस बैठक और चाय पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एनसीपी (SP) नेता सुप्रिया सुले सहित INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com