
संवाददाता
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) की तरफ से जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन और विरोध मार्च की घोषणा को देखते हुए राजधानी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जिसके मद्देनजर दिल्ली में हलचल और लोगों की परेशानी बढ़ गई है. आलम यह है कि इससे ट्रेन, मेट्रो, बाजार व इंटरनेट तक प्रभावित हुआ है. इसे लेकर जहां स्थानीय व केंद्रीय संस्थाओं की तरफ से एडवायजरी व निर्देश जारी किए गए है, वहीं दूसरी तरफ नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू किए जाने के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती में अचानक भारी बढ़ोतरी की गई है. लगभग 11,000 अतिरिक्त जवानों को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में उतारा गया है, जिससे दिल्ली में कुल केंद्रीय बलों की संख्या बढ़कर करीब 26,000 तक पहुंच गई है.

सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली पहुंच गए है उन्हें व सौरभ दास, आशुतोष रांका काे हिरासत में लिया गया है जबकि यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके घर गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है. सीजेपी लीगल टीम की हेड रत्ना को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है. जंतर मंतर पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हजारो लोगों को अलग अलग जगहों से हिरासत में लिया गया है.

हिरासत में यूट्यूबर ध्रुव राठी
दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई तब की गई जब ध्रुव राठी सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। पुलिस सुबह 7:48 बजे उनके घर में दाखिल हुई. ध्रुव राठी सीजेपी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आए थे। बताया गया है कि पुलिसकर्मी ध्रुव राठी के घर में तब घुसे जब उनकी मां ने दरवाजा खोला. देर रात करीब 50 पुलिसकर्मी उनके आवास के बाहर जमा हो गए थे. दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया. उनका परिवार सेंट्रल पार्क विहार, सेक्टर 56, गुरुग्राम में रहता है.
दिल्ली में रेल सेवा प्रभावित, ट्रेनें रद्द होने पर यात्री हो रहे परेशान
![]()
प्रदर्शने के पहले ही पूरी दिल्ली लगभग बंद कर दी गई है. राजधानी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. नॉर्दर्न रेलवे के द्वारा बड़ी संख्या में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसी कड़ी में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा देखने को मिल रहा है. जहां अर्ध सैनिक बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है और RPF के जवान स्टेशन के चारों तरफ घूमकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं.
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते बदला स्कूल-कॉलेजों का शेड्यूल, कहीं ऑनलाइन पढ़ाई तो कहीं टले एग्जाम
/newsnation/media/media_files/2026/10/10/untitled-design-91-2026-10-10-10-24-46.png)
‘प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे लोगों को रोककर समझाया जा रहा'”
“दक्षिणी दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों को लेकर डीसीपी ने बताया कि सीमाओं पर जांच काफी सख्त कर दी गई है. जिन संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है, उनके सदस्यों की पहचान कर उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है. दिल्ली में किसी भी अनधिकृत जमावड़े या अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है.
दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम- डीसीपी अनंत मित्तल”
“दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस जांच के जरिए अनधिकृत लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रही है.डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे. विभिन्न सीमाओं पर करीब 12 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं. इसके अलावा जिले के भीतर भी कई जगह पुलिस पिकेट लगाए गए हैं और बाहरी पुलिस चौकियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
“होटल ली मेरिडियन के पास पिंक फोर्स, RAF और CRPF तैनात”
“दिल्ली के होटल ली मेरिडियन के पास स्थित गोल चक्कर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात हैं.
“बॉडी कैमरे लगाकर प्रदर्शन के बीच तैनात होंगे दिल्ली पुलिस के जवान”,
“दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की खासियत यह है कि ये अंधेरे में भी काम करते हैं और घटनाओं को रिकॉर्ड कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया, ‘ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं. धक्का-मुक्की या हाथापाई जैसी स्थिति में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं. ऐसे में इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमने किसी के साथ कुछ किया है या नहीं. ये कैमरे हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे.



