
संवाददाता
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है. राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसद आज राजघाट जा रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दोपहर के भोजन पर बुलाया था. लंच के बाद सभी विपक्षी सांसद बस में बैठे और राजघाट की ओर निकल गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

विपक्षी दल निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. विपक्षी नेताओं का कहना है कि इन मुद्दों पर सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा जाना जरूरी है. इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में दोपहर का भोज किया था. इसके बाद उन्होंने तीन बसों में सवार होकर जंतर मंतर की ओर कूच किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया था.
प्रदर्शन से जुड़े अपडेट
-1791454211451_v.webp)
- राजघाट पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है, क्योंकि इंडिया ब्लॉक के नेता विरोध प्रदर्शन करने के लिए गांधी स्मारक की ओर बढ़ रहे हैं
- दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया है. इस बीच, राहुल गांधी की बस अब रामलीला मैदान की ओर बढ़ रही है.
-
दिल्ली में कांग्रेस सांसद वामसी कृष्ण गद्दाम ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला किया गया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के साथी सांसदों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें हिरासत केंद्र में रखा जा रहा है. गद्दाम ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र की रक्षा की मांग कर रही है. कांग्रेस सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने पर भी सवाल उठाए.
- कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “हम महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने के लिए राजघाट जा रहे हैं, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, आज़ादी, न्याय के लिए लड़ाई लड़ी…यह संविधान और देश की रक्षा के लिए भी एक आजादी की लड़ाई है. राहुल गांधी लीड कर रहे हैं और हम सब उन्हें फॉलो कर रहे हैं…क्या यह इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर है? यहां तैनात पैरामिलिट्री फोर्स को देखिए…क्या वे हमारे साथ नागरिकों जैसा बर्ताव कर रहे हैं या आतंकवादियों जैसा?…”



