latest-newsदेश

 पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मीटिंग खत्म, करीब 45 मिनट तक हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स समिट के हटकर राष्ट्रपति पुतिन के अलावा अन्य वैश्विक नेताओं के साथ करीब 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

संवाददाता

नई दिल्ली। भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी के साथ पुतिन के बीच मीटिंग करीब 45 मिनट तक चली. इसको लेकर भारत और रूस का साझा बयान सामने आएगा. सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा मीटिंग में वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की ‘तिरुक्कुरल’ पुस्तक

Pm Modi Gifts Putin Tirukkural Tamil Saint Thiruvalluvar Book At Brics Explained Ect

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल कवि तिरुवल्लुवर की लिखी किताब ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी संस्करण भेंट किया. तिरुक्कुरल, तमिल भाषा में लिखित एक प्राचीन मुक्तक काव्य रचना है. तिरुवल्लुवर इसके रचयिता थे. इसकी रचना का काल ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से लेकर ईसा की छठवीं शताब्दी हो सकती है. इसके सूत्र या पद्य, जीवन के हर पहलू को स्पर्श करते हैं.

बैठक से पहले पीएम मोदी ने पुतिन को किताब भेंट करते हुए कहा, ‘यह तमिल कवि तिरुवल्लुवर की लिखी किताब है, जो मानव मूल्यों से जुड़ी हुई है. आपके लिए इसका रूसी अनुवाद करवाया है. यह किताब हमारे संबंधों को मजबूत करेगी.’

प्रदर्शनी देखने एक ही कार से रवाना हुए पीएम मोदी-पुतिन

द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार से भारत मंडपम में प्रदर्शनी देखने के लिए रवाना हुए. ब्रिक्स व्यापार मंच का नेताओं का सत्र यहां जल्द ही आयोजित किया जाएगा.

रणनीतिक साझेदारी पर फोकस

प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ब्रिक्स के दौरान होने वाली बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. यही वजह है कि दोनों नेताओं की हाल के वर्षों में नियमित मुलाकातें हुई हैं.

बता दें कि सितंबर 2025 में तियानजिन एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने आर्थिक, ऊर्जा, अंतरिक्ष, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी. इससे पहले दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता मिले थे. अगस्त 2026 में मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक भी हुई थी.

आगामी बैठक में रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार, परमाणु ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती तकनीकों जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठने की उम्मीद है.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद : मोदी

पीएम मोदी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक कल्याण की साझा भावना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी. भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन में 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेता तथा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘अगले कुछ दिनों में दुनिया भर के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र होंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वैश्विक कल्याण की साझा भावना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी.’’

शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com