latest-newsएनसीआरदिल्ली

दवा घोटाला: GTB अस्पताल के बाहर AAP का प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज ने दागा सवाल, किसकी शह से विदेश भागा राजीव रंगाीला?

राजधानी की सड़कों से लेकर सियासी गलियारों तक इस वक्त '650 करोड़' गूंज रहा है. AAP ने घोटाले का आरोप रेखा सरकार पर लगाया है.

संवाददाता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सरकार पर स्वास्थ्य विभाग में कथित ₹650 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया. उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों के लिए दवाओं, मेडिकल उपकरणों और अन्य सामान की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं.

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि करीब 10 लाख रुपये की X-ray मशीन 33 लाख रुपये में खरीदी गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली चादरों समेत अन्य सामान की खरीद में भी कई गुना अधिक कीमत दिखाई गई, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा. AAP का आरोप है कि पूरी खरीद प्रक्रिया में भारी कमीशनखोरी हुई.

AAP नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले के कथित मुख्य आरोपी राजीव रंगीला को देश छोड़कर जर्मनी जाने का मौका मिला, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि यदि मुख्य आरोपी ही देश से बाहर चला गया तो जांच पूरी कैसे होगी. साथ ही उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए.

पार्टी ने कहा कि GTB अस्पताल के बाद अन्य सरकारी अस्पतालों के बाहर भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं, दिल्ली सरकार और जांच एजेंसियां पहले ही इस मामले में जांच शुरू होने की बात कह चुकी हैं. इस प्रकरण में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं और जांच अभी जारी है. सरकार की ओर से AAP के ताजा आरोपों पर तत्काल कोई अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com