
संवाददाता
पटना । बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने बांकीपुर से भिषेक सिन्हा बंटी को बांकीपुर उम्मीदवार बनाया है. जानकारी के अनुसार अभिषेक सिन्हा बंटी बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं. बताया जा रहा है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अभिषेक सिन्हा बंटी लंबे समय से एक्टिव हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी करीब बताए जाते हैं. ऐसे में बीजेपी में इस बार एक बार फिर से एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है और बांकीपुर जैसी हाईप्रोफाइल सीट पर उम्मीदवार बनाया है.
अभिषेक कुमार फिलहाल बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं. वहीं अभिषेक बीजेपी पटना महानगर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. अभिषेक बंटी मंडल में महामंत्री और मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं. बीजेपी ने एक सामान्य कार्यकर्ता जो वर्षों से संगठन से जुड़े हैं ,उसे बनाया उम्मीदवार है. सूत्रों के अनुसार भिषेक सिन्हा बंटी 9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रह सकते हैं.
आरजेडी ने रेखा गुप्ता को बनाया है उम्मीदवार
बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. आरजेडी ने रेखा गुप्ता को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. रेखा गुप्ता वैश्य समाज से आती हैं और एक कारोबारी रही हैं. वहीं जनसुराज से प्रशांत किशोर भी बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही बांकीपुर का उपचुनाव अब और भी दिलचस्प हो गया.
30 जुलाई को होगा चुनाव
बता दें, बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण यह सीट खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं.



