
संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (एवं साहिबाबाद से विधायक) सुनील कुमार शर्मा के सुपुत्र ऋषभ शर्मा का सगाई (तिलक) समारोह शनिवार 27 जून 2026 को जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ‘ग्रैंड प्लाजा’ में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस मांगलिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की।











कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा के सुपुत्र ऋषभ के वाग्दान संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नवयुगल (ऋषभ और अदिति) को अपना स्नेहिल आशीर्वाद और शुभाशीष प्रदान किया। मुख्यमंत्री लगभग 22 मिनट तक कार्यक्रम में रुके और इसके बाद हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
इस समारोह में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही और धर्मपाल सिंह। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी। सांसद, जगदम्बिका पाल, RSS के वरिष्ठ प्रचारक: राकेश भाई मौजूद थे।
मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट था। कार्यक्रम स्थल (ग्रैंड प्लाजा, इंदिरापुरम) के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। सुरक्षा कमान संभालने के लिए खुद डीसीपी धवल जायसवाल, एसीपी राजकरण नैयर और उनके साथ छह अन्य एसीपी मौके पर तैनात रहे।



