latest-newsदेश

एक ओर लीक : अब महाराष्ट्र में एग्जाम से 24 घंटे पहले टीईटी का पेपर लीक, ठाणे में प्रश्न पत्र मिलने के बाद परीक्षा स्थगित

संवाददाता

ठाणे। NEET के बाद अब महाराष्ट्र के ठाणे में टीईटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने से हड़कंप मच गया है. जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है. दरअसल, टीईटी परीक्षा कल होनी थी, लेकिन खबरों से पुष्टि हुई है कि प्रश्न पत्र लीक हो गया. परीक्षा से करीब 24 घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया. बताया जा रहा है कि 4 लाख के करीब उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले थे, लेकिन इसे रद्द करने का फैसला किया गया है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी.

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) 2026 परीक्षा को, जो 28 जून 2026 को होने वाली थी, उसे अगले आदेश तक टाल दिया है. परिषद ने प्रेस जानकारी दी कि, टीईटी परीक्षा राज्य भर के 1,028 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी. NEET 2026 परीक्षा के दौरान कथित पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे.

हालांकि, इस बीच एक सूचना मिलने पर भिवंडी पुलिस ने शनिवार की सुबह छापेमारी की. जांच के दौरान, कुछ लोगों के पास टीईटी 2026 के पेपर से मिलते-जुलते सवाल पाए गए.

इसके बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों ने तुरंत जांच की और पुष्टि की कि कुछ सवाल असली परीक्षा के पेपर से मेल खाते थे. इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.

Whatsapp Image 2026 06 27 At 1.31.49 Pm (1)

28 जून तक टाली गई परीक्षा

परिषद ने कहा है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए, मामले की गहन जांच होने तक 28 जून 2026 को होने वाली TET परीक्षा को टाल दिया गया है.

पुलिस पेपर लीक करने वालों की तलाश में जुटी

अब परीक्षा की नई तारीख और अन्य अपडेट महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे. फिलहाल ठाणे में जब्त किए गए लीक हुए पेपर की जांच के बाद, कल होने वाली परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया. कहा जा रहा है कि पुलिस अब पेपर लीक करने वालों की तलाश में जुट गई है. जल्द ही इस मामले में बड़ा एक्शन हो सकता है.

शिक्षा विभाग के कामकाज की खुली पोल

NEET पेपर लीक से जुड़ा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि TET पेपर लीक की घटना ने एक बार फिर शिक्षा विभाग के कामकाज की पोल खोल दी. ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं, आखिर पेपर लीक कैसे हो गया. क्या सिस्टम के लोग इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं, क्योंकि बिना उनकी मिलीभगत के कोई बाहरी पेपर लीक नहीं कर सकता है. NEET पेपर लीक मामले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. परीक्षा पेपर तैयार करने वाले शिक्षकों ने ही पेपर लीक करा दिया था.

2025 में कोल्हापुर से TET पेपर हुआ था लीक

महाराष्ट्र से लगभग 4,28,000 उम्मीदवार यह परीक्षा देने वाले थे. पेपर लीक होने के कारण, इन भावी शिक्षकों का भविष्य अब अधर में लटक गया है. गौरतलब है कि प्रदेश में इससे पहले भी पेपर लीक की घटना हो चुकी है. 2025 में कोल्हापुर से TET पेपर लीक होने का मामला सामने आया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com