
संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव और ओम प्रकाश राजभर में घमासन मचा हुआ है. शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर हमला किया है.उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट के बयान को लेकर तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को झूठ बोलने की आदत हो गई है. इसके साथ ही वे साजिश भी करते रहते हैं. न तो समाजवादी पार्टी टूट रही है और न ही सपा सांसद टूट रहे हैं.
शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर की बातों को खारिज करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई भी सांसद टूटने वाला नहीं है. ये लोग जानबूझ कर अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए एवं चुनाव के दौरान सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए इस तरह की बातें करते रहते हैं.
2027 में एकजुट रहेगी सपा
उन्होंने कहा मुझे तो लगता है कि वे लोग इस तरह का ट्वीट जानबूझ कर करते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पैसा भी मिलता है इसी वजह से वे इस तरह की बातें फैलाते हैं और झूठ पर झूठ बोलते हैं. उन्होंने दावा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की अगुवाई में साल 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी. ओम प्रकाश राजभर को पूरे राज्य में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है.
कोई सांसद कहीं नहीं जाएगा
दिग्गज समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता शिवपाल सिंह यादव ने साफ कहा कि सपा को कोई भी सांसद जाने वाला नहीं है. ओम प्रसाद राजभर के सपा में अंदुरुनी कलह होने के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह से निराधार करार दिया.
एएनआई से बात करते हुए शिवपाल यादव ने साफ कहा कि राजनीतिक लाभ उठाने के लिए और झूठ फैलाने को लेकर भाजपा और उसके सहयोगियों की की ओर से इस तरह की बात की जाती है.
उन्होंने साफ कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलते हैं और समय-समय पर साजिश करते रहते हैं. समाजवादी पार्टी का कोई भी सांसद पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है. ये लोग ऐसा नाव में सीटें बढ़ाने और अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए कहते हैं
राजभर की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता
शिवपाल यादव ने राजभर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे इस तरह का बयान देते हैं, क्योंकि इसके लिए उन्हें पैसे मिलते हैं और जानबूझ कर झूठ फैलाते हैं. शिवपाल यादव ने आगे कहा कि साल 2027 में चुनाव के बाद राज्य में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी.



