latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

इंदिरापुरम पुलिस ने इमाम समेत 3 को अरेस्ट किया

हिंडन नदी में फेंकने जा रहे थे बकरे मीट, मेयर ने 2 नाबालिगों को पकड़ा था

संवाददाता

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद में भाजपा मेयर सुनीता दयाल ने रविवार को 14-15 साल के दो बच्चों को पकड़ लिया। दोनों एक साइकिल पर प्लास्टिक की बोरी में मांस ले जा रहे थे। मेयर ने दोनों को डांट लगाते हुए कहा- योगी राज में तुम गाय का मांस हिंडन नदी में फेंककर चल दोगे। मौके पर पुलिस अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि किसी को छोड़ दिया तो पूरा थाना सस्पेंड कराउंगी। पुलिस मेयर के दबाव में आ गई। मस्जिद के इमाम समेत 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया। वहीं मीट ले जा रहे दोनों नाबालिग बच्चों को छोड़ दिया।

वहीं तीनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मीट बकरे का था। जिसमें कटान के बाद के अवशेष थे। इन सभी को हिंडन नदी में फेंकने जा रहे थे।

बता दें गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल रविवार दोपहर कनावनी से लौट रही थीं। रास्ते में उन्हें कूड़े का ढेर दिखा। मेयर ने बताया- मैं यह चेक करने के लिए मौके पर रुकी कि नगर निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठवाया जाता है। इसके बाद भी यहां कौन कूड़ा फेंक रहा है? मेयर ने बताया- इसी दौरान 2 बच्चे एक साइकिल पर बोरी रखकर आते दिखे। उनसे बात की गई, तो वे पास के ही एक मदरसे के छात्र निकले। उनमें से एक की उम्र 14 साल और दूसरे की 15 साल है। पूछने पर उन बच्चों ने बताया कि वे कनावनी में मदरसे में पढ़ते हैं। वहीं से यह बोरी दी गई है। इसे हिंडन नदी के पास फेंकने जा रहे हैं। इस पर मेयर भड़क गईं। उन्होंने कहा- ऐसा कैसे चलेगा? योगी राज में हिंडन नदी में गोमांस फेंकोगे, तो कार्रवाई होगी। उसके बाद मेयर ने उन बच्चों से मदरसे और उसके मैनेजमेंट से जुड़ी बातें पूछीं। मेयर के साथ के लोग भी बच्चों से उनका और मदरसे का नाम पूछते दिखे।

मौके से जाते हुए मेयर सुनीता दयाल ने पुलिसवालों से कहा कि अगर इन्हें छोड़ा तो पूरा थाना सस्पेंड करवा दूंगी। पुलिस से कहा पूरा थाना सस्पेंड कराउंगी मेयर सुनीता दयाल के साथ वर्दी में पुलिस के गनर थी। मेयर के साथ अन्य लोगों ने वीडियो बनाया। जिस समय मेयर अपनी गाड़ी में बैठीं, तभी वहां इंदिरापुरम थाने के सात- आठ पुलिसकर्मी पहुंच गए। जिनमें 3 दरोगा भी थे। मेयर ने सभी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यदि किसी ने छोड़ा तो पूरे थाने को सस्पेंड कराउंगी। यह देखकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साध गए।

बीच सड़क पर नाबालिग बच्चों को डांटने और यह कहते हुए कि मीट गाय का है। यह कई सवाल खड़ा कर रहा है। जबकि पुलिस ने मेयर से कहा था कि पशु चिकित्सक से मीट के सैंपल लेकर परीक्षण कराा जा रहा है। जिससे यह पता चल सके कि मीट किस जानवर का है। मेयर ने खुद कहा कि इसमें गाय का मांस है। मेयर ने कहा- हम नदी साफ करवाने में लगे हैं, ये मीट डालकर जाएंगे। ऐसा नहीं चलेगा। तुम योगी राज में भी मीट फेंकने चल दोगे। मदरसे में पढ़ना सिखाते हैं या गलत काम सिखाया जाता है। मदरसे को भी सील कराया जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया 3 के खिलाफ केस

ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया- 2 नाबालिग लड़के एक साइकिल पर प्लास्टिक की बोरी रखकर ले जा रहे थे। दोनों नाबालिगों को छोड़ दिया गया है, उनकी कोई भूमिका नहीं है। इस मामले में मदरसे के इमाम शमीम, जुबैर और शहबाज को अरेस्ट कर लिया है। तीनों के खिलाफ कनावनी चौकी प्रभारी सुखवीर की तरफ से अवैध तरह से कटान, सावर्जनिक स्थल पर फेंकने, नदी को प्रदूषित करने और प्रदूषण फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मीट के जो सैंपल लिए गए थे उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मीट किस पशु का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com