
संवाददाता
नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से भारी बढ़ोतरी हुई है. आज सुबह पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है. पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद देश के कई महानगरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार निकल गया है.
वही आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर हो गया है. जहां पेट्रोल और डीजल की बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त हो गई है. जिसके वजह से हर खाने पीने वाली सामग्री का भी दाम में बढ़ोतरी लगातार होता जा रहा है.
इसी कड़ी में मीडिया के सामने लाेगाें ने गुस्से का इजहार किया. ओखला औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर पेट्रोल पंप पर पहुंचे ग्राहक नाराज दिखें और कहा कि लगातार महंगाई बढ़ता जा रहा है. हम लोगों का घर का बजट बिगड़ गया है.
वहीं, शकील अहमद बताते हैं कि देखिए महंगाई बहुत बढ़ गया है. कुछ समझ नहीं आ रहा है घर का बजट जो बिगड़ गया है. उसे कैसे संभाले बहुत दिक्कत हो रहा है. लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है. पता नहीं और कितना दाम बढ़ेगा. वहीं अनिल कुमार बताते हैं कि अब क्या कहा जाए सिर्फ पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ा जा रहा है लेकिन हमारे टैक्सी का किराया नहीं बढ़ रहा है. घर का पूरा बजट बिगड़ गया है पता नहीं और कितना पेट्रोल और डीजल के दाम और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी होगी.
वहीं राहुल बताते हैं कि देखिए दिक्कत तो बहुत है लेकिन क्या करें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे हैं सोना मत खरीदो पेट्रोल डीजल कम यूज़ करो और लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं अगर हमारे एक-एक रुपए बढ़ने से और हमारे एक-एक रुपए देने से अगर सरकार का भला हो रहा है तो कोई बात नहीं हम देश के साथ है.



