latest-newsदेश

कॉकरोच जनता पार्टी एक्स ने बैन किया तो ‘कॉकरोच इज बैक’ बना इंटरनेट की सनसनी

सीजेआई की एक टिप्पणी से देश में सिस्टम के खिलाफ एकजुट हो रहे बेरोजगार और व्यवस्था से परेशान युवा

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। भारत के कुछ युवाओं ने मिलकर एक ऑनलाइन पार्टी बनाई है जिसका नाम रखा है कॉकरोच जनता पार्टी। इस पार्टी की सदस्यता कई लाख लोगो ने ऑनलाइन ग्रहण कर ली है और पिछले कुछ घंटो में ही इस कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता संख्या कई लाखो में पहुंच गई है। देश के कई पत्रकारो, विचारकों और बड़े राजनेताओं ने भी इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कॉकरोच जनता पार्टी का यकायक हुआ जन्म और तेजी से हुए विकास के पीछे कई रोचक तथ्य आधार बनें है। हालाँकि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई वास्तविक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, सिस्टम की नाकामी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं द्वारा चलाया गया एक वायरल डिजिटल मीम अभियान और राजनीतिक व्यंग्य है।

हुआ यूं कि देश की सर्वोच्च आदालत के मुखिया भारत के मुख्य न्यायधीश माननीय सूर्याकान्त ने एक बाद की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार नवयुवकों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें कॉकरोच जैसा बताया। इसके साथ ही उन्होने आरटीआई कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया पर टवीट करने वालो को भी कॉकरोच की इसी श्रेणी में जोडा। उनका कहना था कि इस तरह के लोग सिस्टम के भीतर प्रवेश करके सोशल मीडिया के माध्यम से व्यवस्था पर प्रहार करते हैं। मुख्य न्यायधीश की इस टिप्पणी के बाद एक युवक अभिजीत डिपके ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक पार्टी की शक्ल में एक ऑन लाइन फोरम बनाया और उसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी रखा। इस फोरम के माध्यम से कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने का अनुरोध यह कह कर किया गया कि जो लोग युवां है और बेराजगार हैं, आरटीआई कार्यकरता हैं, आलसी हैं और फर्जी डिग्री धारक है वो लोग उनकी कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन प्राप्त करें और हमारे इस विचार को आगे बढ़ाए। इस फोरम के बनने के कुछ ही समय में देश के लाखो लोगो ने इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली जिनमें कुछ विधायक और सांसद भी शामिल हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस पेज की भारी लोकप्रियता (कुछ ही दिनों में करोड़ों फॉलोअर्स का जुड़ना) युवाओं के मन में दबे गुस्से और राजनीतिक विकल्पों की तलाश को दर्शाती है। इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर कुछ दिलचस्प और तीखे चुनावी वादे किए हैं। जैसे— रिटायरमेंट के बाद किसी भी जज को कोई सरकारी पद या राज्यसभा सीट न मिलना, दलबदल पर रोक, और महिलाओं को 50% आरक्षण। युवाओं की यह डिजिटल आवाज़ इतनी तेज़ी से फैली कि भारत में इसके ‘X’ (पूर्व में Twitter) अकाउंट को बैन भी कर दिया गया, जिसके बाद अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई।

21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं।

नए अकाउंट से पहली पोस्ट कल दोपहर 2:29 बजे की गई थी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक इसके X पर 1.50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। अभिजीत ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

‘कॉकरोज जनता पार्टी’ पेज के इंस्टाग्राम पर अचानक लोकप्रिय होने से उसके फाउंडर अभिजीत दीपके के माता-पिता बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं। उन्हें डर है कि उनका बेटा किसी मुसीबत में पड़ सकता है। उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।अभिजीत के पेरेंट्स भगवान और अनीता दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहते हैं। दोनों ने गुरुवार को एक मराठी न्यूज चैनल को बताया- “हम अपने बेटे को राजनीति में नहीं भेजना चाहते थे। अभिजीत के इस कदम के बारे में सुनकर हमारी रातों की नींद उड़ गई है।”

मुख्य न्यायधीश माननीय सूर्यकान्त की इस टिप्पणी की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है और कॉकरोच जनता पार्टी भी इन दिनों देश की सुर्खियों में बनी हुई है। अगर गम्भीरता से विचार किया जाए तो मुख्य नन्यायधीश की इस टिप्पणी के कई गम्भीर अर्थ निकलते है। हमारा देश दुनिया में एक मात्र ऐसा मुल्क है जिसमें नवयुवकों कि संख्या दुनिया के किसी भी देश के नवयुवकों की संख्या से कई गुणा अधिक है क्योंकि हमारे देश में लगभग 70 फीसदी आबादी का हिस्सा नौजवानों का है और उसमें भी लगभग 65 प्रतिशत नवयुवक बेरोजगार ह। ऐसे में अगर हम अपने बेरोजगार युवकों को कॉकरोच की संज्ञा देगें तो फिर देश में बचेगा ही क्या। इसी के साथ अगर हम सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट को भी देश का कॉरोच कह कर बुलाने लग जाएं तो शायद ही देश के शहरी क्षेत्रो में कोई ऐसा पुरूष या महिला नही मिलेगी जो इस टिप्पणी के अनुसार कॉकरोच की श्रेणी में ना आते हो।

कॉकरोच जनता पार्टी में सदस्यता लेने वाले सदस्यों में कुछ का कहना है कि देश की न्याय व्यवस्था से जुडे न्यायधीश स्वयं और उनकी पत्नियां व बच्चे भी निसंदेह सोशल मीडिया एक्टिविस्ट भी होगें ही भले ही छोटे स्तर के हों या फिर बडे स्तर के। ऐसे ही देश के सभी राजनेता और उनके परिजन सोशल मीडिया का उपयोग कर ही रहें होगें। ऐसे में क्या हम इन सभी को देश के कॉकरोच कह कर बुला सकेगें। मुख्य न्यायधीश महोदय ने चन्द शब्दो की ये टिप्पणी करके देश में एक नयी बहस को जन्म दे दिया है। अगर जल्दि ही उनके इस कॉकरोच शब्द की कोई सार्थक व्याख्या शिर्घ ही न की गयी तो भारत को अन्तराष्ट्रिय स्तर पर उपहास के तौर पर लोग कॉकरोचों का देश कह कर भी पुकार सकतें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com