latest-newsएनसीआरदिल्ली

आप नेता व सिंगला स्वीट्स के मालिक दीपक सिंगला 155 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार

ईडी की कार्रवाई पर भड़के आप नेताओं का आरोप - ‘बीजेपी में शामिल न होने पर हुई गिरफ्तारी’

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली और गोवा में सोमवार (18 मई) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है . अधिकारियों के अनुसार, ED ने दिल्ली और गोवा में सिंगला से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की इसके साथ ही कई घंटों तक उनसे पूछताछ भी की इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. बताया जा रहा है कि ये पूरी कार्रवाई महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में की गई है. इस वित्तीय घोटाले के तार आम आदमी पार्टी के पहले से ही गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े हुए हैं. इसी कड़ी को जोड़ने और अहम सबूत जुटाने के लिए जांच एजेंसी ने ये पैन इंडिया ऑपरेशन चलाया और वित्तीय हेरफेर के पुख्ता सबूत मिलने के बाद AAP नेता को हिरासत में ले लिया है.

ED conducted a raid at AAP leader Deepak Singla's residence in an alleged bank fraud case

सूत्रों के मुताबिक ED की टीमें सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा में सिंगला से जुड़े कई ठिकानों पर पहुंचीं. एजेंसी ने सुबह दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और अन्य से जुड़े गोवा-दिल्ली में 7 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया गया है. बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की जांच की. पूछताछ के दौरान ED ने सिंगला से कई सवाल किए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ED का यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिया गया है. हालांकि फिलहाल एजेंसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ये पूरा मामला महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़ा है. ED के अनुसार, आरोपी कंपनियों और व्यक्तियों ने बैंकों से धोखाधड़ी करके बड़ी राशि हड़प ली थी. सूत्रों के मुताबिक, दीपक सिंगला का नाम इस फ्रॉड में सीधे तौर पर शामिल बताया जा रहा है. दीपक के अलावा महेश सिंगला और अमरिक गिल के नाम भी इस मामले में सामने आया है. अब एजेंसी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि धोखाधड़ी का ये पैसा कहां-कहां ट्रांसफर किया गया था और इसमें कौन से अन्य लोग शामिल हैं.

बता दें कि  दीपक सिंगला पूर्वी दिल्ली में चलने वाली मशहूर मिठाई की दुकान सिंगला स्वीट्स के मालिक हैं. 8वीं पास दीपक सिंगला ने दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था. चुनाव आयोग को दिए हलफनामें में उनके ऊपर 259 करोड़ रुपये की देनदारी है. ईडी ने 2024 में भी जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापा मारा था. इसके बाद एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाया और 2025 में भी विश्वास नगर से टिकट दी. लेकिन, सिंगला को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था.

ईडी ने दीपक सिंगला को दिल्ली की स्थानीय कोर्ट में पेश किया इसके बाद ईडी की टीम  दीपक सिंगला को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चंडीगढ़ रवाना हाे गई जहां मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित ईडी की विशेष कोर्ट में दीपर सिंगला को पेश किया जाएगा.

‘बीजेपी में शामिल न होने पर हुई गिरफ्तारी’

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. आप ने इसे केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष को डराने और चुनाव से पहले संगठन को कमजोर करने की कोशिश बताया है. आम आदमी पार्टी के संजोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘दीपक सिंगला को किसी अपराध के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया। बल्कि, उन्हें भाजपा के खिलाफ काम करने और भाजपा में शामिल होने से इनकार करने के कारण गिरफ्तार किया गया. दीपक साहसी हैं और देश के लिए लड़ रहे हैं’.

बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

वहीं पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो संदेश जारी कर कहा कि गोवा में आप की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी घबराई हुई है. उन्होंने दावा किया कि सोमवार सुबह से दीपक सिंगला के घर के अलावा गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर भी ED की छापेमारी चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केवल डराने के लिए नहीं बल्कि पार्टी के संगठनात्मक डेटा हासिल करने के उद्देश्य से की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी जानती है कि गोवा की जनता राज्य सरकार से नाराज है और आगामी चुनाव में उसे सत्ता से बाहर कर सकती है। इसी वजह से ED के जरिए आप को निशाना बनाया जा रहा है’.

‘पार्टी ED की कार्रवाई से डरने वाली नहीं’

आतिशी ने कहा कि जो नेता बीजेपी में शामिल नहीं हुए, उन्हें एजेंसियों के जरिए परेशान किया गया. उन्होंने हाल ही में गिरफ्तार हुए पंजाब के मंत्री और आप नेता संजीव का भी जिक्र किया. नेता ने कहा कि पार्टी ED की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि गोवा की जनता पिछले कई वर्षों से बीजेपी सरकार से परेशान है और अब बदलाव चाहती . आतिशी ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर बीजेपी राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता सब देख रही है.

मनीष सिसोदिया का तीखा हमला

इधर आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं. लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते’.

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले ही पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को भी मनी लॉन्ड्रिंग और कथित फर्जी GST लेन देन मामले में ED ने गिरफ्तार किया था. एजेंसी का दावा था कि 100 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जांच की जा रही है.

बाबाजी फाइनेंस ग्रुप’ के राम सिंह के ठिकानों पर छापा

बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में जांच एजेंसी दिल्ली और गोवा में आप नेता के ठिकानों पर तलाशी ली. वहीं, दूसरी कार्रवाई दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप’ के राम सिंह के ठिकानों पर की गई है. बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के खिलाफ यह कार्रवाई आम जनता से धोखाधड़ी करने और करीब 180 करोड़ रुपये की हेराफेरी (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com