latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज की भतीजी बनी एमबीबीएस डॉक्टर

संवाददाता

गाज़ियाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज की भतीजी ने एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि समाज का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।
उनकी यह सफलता ब्राह्मण समाज में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज की भतीजी अनन्या भारद्वाज ने यह उपलब्धि पांच साल की कठिन मेहनत और अध्ययन के बाद हासिल की है। अनन्या भारद्वाज के डॉक्टर की डिग्री हासिल करने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने पूरे भारद्वाज परिवार को शुभकामना देते हुए डॉक्टर अनन्या के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बता दें कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज मुरादनगर के प्रमुख सामजसेवी हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यो में उनकी भागीदारी ब्राह्मण समाज के लिए हमेशा गौरव का विषय रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com