latest-news

घर में घुसे तो होगी हत्या… टीएमसी ने दी धमकी! IPS अजयपाल के पास शिकायत लेकर पहुंचे मां-बेटे

संवाददाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान बवाल जारी है. कई जगहों पर हिंसा और झड़प की खबरें हैं. फाल्टा विधानसभा में टीएमसी पर धमकी देने का आरोप लगा है. यहां के वोटरों का कहना है कि टीएमसी के लोग धमकी दे रहे हैं. मां-बेटे शिकायत लेकर ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के पास पहुंचे हैं. उनका कहना है कि टीएमसी के लोग मर्डर करने की धमकी दे रहे हैं. घर में नहीं घुसने की धमकी दे रहे हैं.

उन्होंने कहा है कि वोट देने के बाद मर्डर की धमकी मिल रही है. फाल्टा के मतदान केंद्र संख्या 204 का मामला है. वोट देने के बाद से ही दिलीप मंडल और उनकी मां को घर में नहीं घुसने वरना हत्या कर दिए जाने की धमकी मिल रही है. मां-बेटे इसकी शिकायत लेकर ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के पास पहुंचे थे. अजय पाल शर्मा ने सुरक्षा का भरोसा दिया है.

वोटिंग के बीच बंगाल में कई जगह बवाल

दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान बंगाल में कई जगह बवाल हुआ है. हिंसा और बमबाजी रोकने के लिए NIA की तैनाती गई है. इसके बावजूद हिंसा और झड़प की खबरें आ रही हैं. दक्षिण 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला कर दिया गया. उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. विकास सरदार ने कहा कि उन्होंने मुझे पीटा और ‘जय बांग्ला’ का नारा लगाते हुए मेरे साथ गाली-गलौज की. यहां कोई सुरक्षा नहीं है. अगर एक उम्मीदवार के तौर पर मुझे ही सुरक्षा नहीं मिल रही, तो आम लोगों को सुरक्षा कैसे मिलेगी?

फाल्टा-हावड़ा में लाठीचार्ज, 2 लोग अरेस्ट

फाल्टा के बेलसिंघा में 186 नंबर बूथ पर सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को हटाने के लिए सेंट्रल फोर्स के जवानों ने पर लाठीचार्ज किया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. फाल्टा टीएमसी नेता जहांगीर खान का इलाका है.

वहीं, हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान उस समय तनाव फैल गया जब डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो गई. मशीन में गड़बड़ी की वजह से वोटिंग प्रक्रिया बाधित होने पर मतदाता उत्तेजित हो उठे और स्थिति बिगड़ गई. हालात को नियंत्रित करने के लिए तैनात सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा. दो लोगों को अरेस्ट किया गया है.

बंगाल में बंपर वोटिंग, 1 बजे तक 61.11% मतदान

बंगाल में बवाल के बीच बंपर वोटिंग जारी है. दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान हुआ है. दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर 92 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com