latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

काम देखकर लगा अतुल गर्ग ही हैं गाजियाबाद के अपने सांसद……लाेग भूलने लगे प्रवासी सांसदाें काे

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद से लोकसभा सांसद अतुल गर्ग लगातार विकास के विजन पर काम कर रहे हैं। उन्होने जो वादे लोकसभा चुनाव में किये थे वो उन्हें पूरा करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने एक साल के भीतर कमाल का काम किया है। जमीन पर काम दिखाई दे रहा है तो आसमान की उड़ान बता रही है कि उनके प्रयास सफल हो रहे हैं। गाजियाबाद के लोगों को सालों बाद लग रहा है कि उन्‍हें अपना सांसद मिल गया है। क्‍योंकि वे लगातार न सिर्फ जनता से मिल रहे हैं बल्कि उन्‍हें अपने होंने का अहसास भी करा रहे हैं। इससे पहले 15 सालों तक गाजियाबाद के सांसद नेता तो बड़े थे लेकिन गाजियाबाद की जनता से उनका मिलना ईद के चांद की तरह होता था।

संगठन के अलग-अलग दायित्वों को देखने के बाद भी अतुल गर्ग अपनी लोकसभा के विकास को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में रहते हैं। वो बड़ी योजनाओं को पास करा रहे हैं तो अधिकारियों से फीड बैक ले रहे हैं । हालही में उनकी एक बड़ी सफलता कई शहरों को हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान के बाद मिली है। और अब अतुल गर्ग की मांग पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीच शहर में ऐलिवेटिड रोड की मांग को भी मंजूर कर लिया है।

गाजियाबाद के लिए गर्व की बात है कि अतुल गर्ग को दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। जो किसी भी नेता के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

2004 में कांग्रेस से चुने गए सुरेंद्र गोयल, गाजियाबाद के अंतिम स्‍थानीय सांसद थे। उनके बाद एक बार राजानाथ सिंह और दो बार चुने गए जनरल वी के सिंह लगातार 15 साल तक ऐसे सांसद रहे जो भले ही केन्‍द्र सरकार में मंत्री तो रहे, लेकिन गाजियाबाद की जनता के बीच अपने बाहरी होने की छाप नहीं मिटा पाए। लेकिन 15 साल बाद अतुल गर्ग जबसे गाजियाबाद के सांसद चुने गए है। वे 24 घंटे दिन रात स्‍थानीय लोगों के लिए उपलब्‍ध रहते हैं। गाजियाबाद के लोगों का प्रवासी सासंद चुनने का दंश अब धीरे धीरे दूर हो रहा है।

अतुल गर्ग जबसे सांसद बने हैं न सिर्फ पार्टी के जमीनी कार्यकतर्आ से लेकर आम आदमी के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शरीक होकर उन्‍हें अपनेपन का अहसास करा रहे हैं तो दशकों से विजय नगर में कब्‍जाई गई सेना की जमीन को कब्‍जामुक्‍त कराकर लोगों का भरोसा दिला रहे हैं कि जनता की समस्‍याएं उनसे छिपी नहीं है। अपने शहर के आम लोगों को संसद के दर्शन कराकर वे देश के गरिमामयी संस्थानों से रूबरू करा रहे हैं।

अतुल गर्ग की मेहनत अब एक और मील का पत्‍थर स्‍थापित करने जा रही है। उनकी मांग पर अब ऐलिवेटिड रोड बनाने के आदेश आ गए हैं। यह ऐलिवेटिड रोड गाजियाबाद शहर के अंदर बनेगी। नए बस अड्डे के दौलतपुरा, लोहा मंडी तक ऐलिवेटिड रोड बनेगी तो रास्ते में पडने वाले तीन डिग्री कॉलेजों और  व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मार्ग में लगने वाले भारी जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com