
संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम सभागार में आज एक जनाग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। इनके अलावा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण चौधरी, आदि मलिक सहित कई कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त ने विकास की परिकल्पना पर विचार किया। जनाग्रह कार्यक्रम पांच दिसंबर से लेकर 15 तक चल रहा है। इसी क्रम में आज एक कार्यक्रम कार्यकारिणी कक्ष में अयोजित किया गया।
जनाग्रह कार्यक्रम आज यूपी के सभी नगर निगमों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपी सरकार की ओर से ऑन लाइन वीसी के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर विकास विभाग की ओर से किया गया है। इससे पहले प्रदेश के कई नगर निगमों में वर्चुवल ही जनाग्रह कार्यक्रम किया गया। इसके लिए इंदौर की एक टीम ने गाजियाबाद नगर निगम में बैठक की थी। जिसमें प्रदेश के नौ नगर निगमों के अधिकारियों ने शिरकत की थी। इसी क्रम में आज वर्चुवल जनाग्रह कार्यक्रम किया गया। जिसमें नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव नगर विकास आदि अधिकारियों ने इस बैठक में वार्ता की। इस बैठक का मक्सद है कि बजट के अनुरूप विकास को फोकस करना है। जनाग्रह कार्यक्रम कई घंटे तक चला।



