
संवाददाता
गाज़ियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत 258 के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा की अध्यक्षता में ‘गांव की ओर चलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन 25 जुलाई 2026 को पूठरी मुरादनगर, गाजियाबाद से प्रारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण बंधु ग्राम पूठरी में एकत्रित हुए तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद हितेषी, राष्ट्रीय सचिव हुकम चंद शर्मा , युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज के अतिरिक्त जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा,महानगर के अध्यक्ष नीरज कौशिक, मेरठ के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा , पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद पांडे , प्रवेश पालीवाल, संदीप वशिष्ठ , विजय शर्मा ,हेमंत शर्मा , विश्वास , विशाल वशिष्ठ , दीपांशु कौशिक , चेतन शर्मा , सुभाष शर्मा ,भूपेंद्र शर्मा , मनोज शर्मा , मनोज तिवारी ,योगेंद्र शर्मा , रजापुर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश शर्मा , जिला पंचायत पतला अध्यक्ष शैकी शर्मा , गाजियाबाद के जिला महामंत्री लोकेश कौशिक ,मोदीनगर के अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा पतला, आचार्य चतर सैन शास्त्री मनोज शर्मा, कुंवर पाल छाबड़िया,राजकुमार सरधना, शिव कुमार सैतली कार्यक्रम का आयोजन पूठरी विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और विधानसभा महामंत्री योगेंद्र शर्मा ने किया।



