latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

चार साल के भांजी से रेप के बाद मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हज़ार का था इनाम

आरोपी ने 4 साल की सगी भांजी को अगवा कर दुष्कर्म किया और गला घोंटकर हत्या कर दी थी, क्राइम ब्रांच की टीम ने किया एनकाउंटर

संवाददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की पुलिस ने एनकाउंटर में एक 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया है. यह बदमाश अपनी सगी 4 साल की भांजी का रेप के बाद मर्डर किया था. गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में बंथला नहर के पास पुलिस ने इस बदमाश को घेरने की कोशिश की. इस दौरान आमने सामने की फायरिंग में पुलिस ने इसे गोली मार दिया. इस एनकाउंटर में गाजियाबाद पुलिस के दो कांस्टेबल भी जख्मी हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक इस बदमाश की लोकेशन क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रेस किया था. पता चला कि यह बदमाश बंथला नहर के पास मौजूद है. वह यहां किसी से मिलने आया था. इस इनपुट पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन इसने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी. इससे हेड कॉन्स्टेबल अमित और इकबाल घायल हो गए. ऐसे में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की. इसमें गोली लगने से वह घायल हो गया. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

अगवा कर किया था रेप

टीलामोड़ थाना क्षेत्र में आरोपी जमीन ने 11 अप्रैल को अपनी 4 साल की सगी भांजी को अगवा कर लिया था. इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे पर ले जाकर रेप किया और फिर गला घोंट कर हत्या कर दी थी. इस वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 50 फुटा रोड पर एक कार के नीचे ठिकाने लगा दिया था. इधर, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया तो आरोपी फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित किया और अब उसे एनकाउंटर में मार गिराया है.

मुजफ्फरनगर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी जमीन के पास से तीन तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है. बचची के शव के पोस्टमार्टम में उसके साथ दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोपी की पहचान जमील उर्फ छोटू निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com