latest-newsउत्तर प्रदेश

राखी संधु बनी रालोद महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने की नियुक्ति

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने कहा कि रालोद हम महिला कार्यकर्ताओं के लिए एक परिवार की तरह है। जब महिलाएं राजनीति में आती हैं तो उन्हें काफी कुछ बातों का सामना करना पड़ता है, जबकि पुरूषों के लिए कोई सवाल नहीं होता। महिलाएं एक परिवार से निकल कर आती हैं और हमाारा संगठन भी महिलाओं के लिए एक परिवार की तरह है जो सभी महिलाओं को उचित प्रकार से सम्मान करता है। मनीषा अहलावत ने इस दौरान रालोद की जिला महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राखी संधु को महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पहली बार जिले में महिला प्रकोष्ठ काफी मजबूत स्थिति में आया है। जल्द ही महिला कार्यकारिणी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को अधिक संख्या में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने कहा कि महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना आसान नहीं होता है। परिवार की जिम्मेदारी भी होती है, वह दोहरी जिम्मेदारी निभाती हैं। लेकिन जब एक महिला घर से बाहर निकलती है तो परिवार, समाज और देश में बदलाव की स्थिति आती है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को रालोद महिला सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें हर जिले से महिलाओं को बुलाया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राखी संधु ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह मजबूती से निर्वाहन करेंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह टीटू, चौधरी तेजपाल सिंह, वरिष्ठ नेता अजयवीर चौधरी, रविन्द्र चौधरी, वन्दना चौधरी, सतेन्द्र तोमर, राष्ट्रीय सचिव भावना, प्रियंका, सीमा गुप्ता, पिंकी, डॉ.पूनम गर्ग, निशा, अरूण चौधरी भुल्लन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com