दिल्ली

दिल्ली हिंसा में घायल डीसीपी अमित शर्मा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे नए कमिश्नर

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा में घायल हुए शाहदरा जिला डीसीपी अमित शर्मा का हाल जानने पटपड़गंज मैक्स अस्पताल पहुंचे.

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा के पहले दिल 24 फरवरी को अमित शर्मा चांदबाग इलाके में दंगाइयों के द्वारा किए गए पथराव में घायल हो गए थे. इस पथराव में अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. गंभीर हालत में अमित शर्मा को मैक्स पटपड़गंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, शर्मा के सिर और पेट में गंभीर चोट लगी है.

फिलहाल डीसीपी की हालत स्थिर बताई जा रही है. इससे पहले डीसीपी का हाल जानने के लिए तत्कालीन कमिश्नर अमूल्य पटनायक, एलजी अनिल बैजल , मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे.

गौरतलब है कि अमूल्य पटनायक के रिटायरमेंट के बाद एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com