
संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आज ऐसी खबर आई, जिसने सभी को चौंका दिया. यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की उसके पति मानस ने गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, मानस ने घर जाकर अपनी बहन तूलिका की भी हत्या कर दी और उसके बाद अपनी जान दे दी. सवाल खड़ा हुआ कि आखिर क्या हुआ जो मानस ने दो-दो जान ले ली. अब पूरी घटना को अंजाम देने वाले मानस का आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस सामने आया है. उससे समझ आया कि आखिर माजरा क्या था.
लगाया WhatsApp Status
पत्नी दिव्या मिश्रा की हत्या से पहले मानस बाजपेई ने आत्महत्या से पहले WhatsApp status लगाया कि “मेरी पत्नी मुझको धोखा दे रही थी, मैंने उसे मार दिया…अपनी बहन को भी मार दिया. प्रज्ञा मिश्रा और भारत (पत्रकार) सबकुछ जानते हैं. पत्नी की हत्या के बाद मानस बाजपेई ने मोबाइल के वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था. इसमें लिखा था- सुसाइड करने जा रहा हूं.
आईसीआईसीआई बैंक मिठाईवाला चौराहा के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद मानस वाजपेई ने घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे पर पहुंचकर बहन तूलिका को गोली मार दी. बहन की हत्या करने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. मानस बाजपेई और पत्नी दिव्या मिश्रा में विवाद चल रहा था और बहन की मानसिक स्थिति नहीं ठीक थी. मानस बाजपेई ने पिस्टल से पत्नी पर दो गोलियाँ दागी. फिर हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन को गोली मार कर खुद को गोली से उड़ाया.

मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील
दिव्या मिश्रा यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। उसने एक वर्ष पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थी. पति मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के किराए के मकान में रहता था. वह भारतीय स्टेट बैंक में काम करता था. मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है.
आईसीआईसीआई बैंक मिठाईवाला चौराहा ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उसके पति मानस बाजपेई ने गोली मारी और फरार हो गया. बताया जा रहा है कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. उसको करीब 1.15 बजे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. महिला को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर गोली मारी गई.
आज तीन मौत से लखनऊ में सनसनी फैल गई. बैंक कर्मी महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी गोली मौके पहुंचे। टीम जांच में जुटी थी कि सूचना मिली कि पत्नी के बाद बहन की हत्या करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली है.



