latest-newsदेश

पीएम आवास के बहार धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव समेत सभी को ले गई पुलिस

सरकार चर्चा को तैयार, राहुल इस्तीफे पर अड़े

संवाददाता

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. मॉनसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं. ये सभी नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. धरने पर बैठने से पहले इन सभी नेताओं ने संसद से पीएम आवास तक मार्च निकाला. करीब एक घंटे बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं से मिलने पहुंचे हैं. केंद्रीय मंत्री अब राहुल गांधी से बात कर रहे हैं.

धरने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है.भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है.

इससे पहले राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का छात्र कह रहा है, हमारा कोई भविष्य नहीं रह गया है. लेकिन इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं हमारी कुर्सी नहीं जाएगी. राहुल ने कहा कि जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए – वहां न्याय है ही नहीं. राहुल ने कहा कि सरकार जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती है.

जबकि पीएम मोदी को दोनों सदनों में इस बात रखनी चाहिए. लेकिन सरकार जिम्मेदारी नहीं ले रही है. करीब एक घंटे बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं से मिलने पहुंचे हैं. केंद्रीय मंत्री अब राहुल गांधी से बात कर रहे हैं. वहीं केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत कई अधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मनाने में जुटे हैं. राहुल और प्रियंका के धरने को एक घंटे से ज्यादा समय हो गया है और उनका धरना जारी है. केंद्रीय मंत्री से पहले दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को धरना खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की थी. लेकिन राहुल ने धरना समाप्त करने सम मना कर दिया. राहुल से बात करने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल से निकल गए हैं.

करीब 30 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई. पिछले करीब 2 घंटे से पीएम आवास के पास राहुल-प्रियंका का धरना जारी है. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे. माना जा रहा है कि राहुल गांधी की मांगों से अमित शाह को अवगत कराया जाएगा. उसके बाद शाह इन मांगों पर फैसला करेंगे. वहीं अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दोबारा राहुल गांधी से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com