latest-newsदेश

राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का रास्ता साफ, जीडीए ने शासन को भेजा प्रस्ताव

जीडीए सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी ट्रेफिक को लेकर सर्वे

संवाददाता

गाजियाबाद । राजनगर एक्सटेंशन (मोरटी) में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम को लेकर फिजिबलिटी सर्वे पूरा हो गया है। अब इस स्टेडियम के बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर क्या स्थिति रहेगी, कितना ट्रेफिक लोड रहेगा, इसको लेकर जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल ने जीडीए सचिव विवेक मिश्र की अध्यक्षता में एक दस सदस्यीय समिति गठित की है।

इस समिति में जीडीए की प्रशासनिक, मास्टर प्लान, जोनल प्लान, लेखा,प्रवर्तन, यातायात आदि विंग से एक-एक अधिकारी को शामिल किया गया है। यह सभी अधिकारी प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था को परखेंगे। स्टेडियम बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था कैसे रहेगी। वाहनों का कितना दबाव रहेगा, बड़े वाहन, छोटे वाहन, जाम की स्थिति कैसे रहेगी। आसपास की सोसायटी में रहने वाले लोगों का आवागमन, मैच के दौरान लोगों का आवागमन की क्या स्थिति रह सकती है। कितना वाहनों का दबाव बढ़ेगा, पार्किंग आदि की व्यवस्था आदि विभिन्न बिन्दुओं पर यह समिति सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। समिति का मुख्य फोकस यातायात को लेकर रहेगा। ताकि स्टेडियम के बाद वहां यातायात को लेकर कोई संकट उत्पन्न न हो। जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल के मुताबिक अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से न सिर्फ अंतर्राष्टï्रीय, राष्टï्रीय स्तर के मैच यहां हो सकेंगे, बल्कि निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ऐसे में निर्माण से पूर्व ही एक-एक बिन्दु की गहनता से जांच की जा रही है जिससे भविष्य में क्रिकेट स्टेडियम एक मॉडल के रूप में उभरे।

शासन में भेजा गया प्रस्ताव जीडीए अधिकारी देंगे प्रेजटेंशन

गाजियाबाद (युग करवट)। बहुप्रशिक्षित अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रस्ताव को हाल ही में हुई जीडीए की बोर्ड बैठक में अनुमोदित किया गया है। इसका नक्शा से लेकर फिजिबिलटी सर्वे भी पूरा हो चुका है। बोर्ड से अनुमोदित होने के बाद जीडीए द्वारा शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही जीडीए अधिकारी शासन स्तर पर लखनऊ जाकर अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रस्ताव पर प्रेजटेंशन देंगे, जिसके बाद इस प्रस्ताव को शासन से भी हरी झंडी मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि शासन से हरी झंडी मिलने के बाद स्टेडियम निर्माण में तेजी आएगी। स्टेडियम का निर्माण यूपीसीए और जीडीए मिलकर करेंगे। प्रेजटेंशन को लेकर जीडीए अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।

जिले में प्रॉपर्टी और टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर लगातार कवायद जारी है। इसको लेकर प्रस्ताव भी बोर्ड से पास हो चुका है। इस मेगा प्रोजेक्ट की कुल लागत 400 करोड़ है जिसे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन व जीडीए मिलकर बनाएंगा। स्टेडियम के नक्शे को मंजूरी मिल चुकी है व इसका फिजिबिलिटी सर्वे भी पूरा हो चुका है।

यह स्टेडियम मोरटी के करीब 37 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। स्टेडियम के आसपास की जमीनों पर जीडीए एरोसिटी की थीम पर नई टाउनशिप बनाने जा रहा है। माना जा रहा है कि क्रिकेट स्टेडियम के बनने से जिले में प्रॉपर्टी और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। निवेश और रोजगार के अवसर बढेंगे, शहर में एक सुनियोजित विकास हो सकेगा। जीडीए 2200 करोड़ रुपए का निवोश एरोसिटी प्रोजेक्ट पर करेगा। जिससे राजनगर एक्सटेंशन के आसपास इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल आने की उम्मीद है, साथ ही, यह क्षेत्र स्पोट्र्स और टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बनेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com