latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

खोड़ा कॉलोनी हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात, हालात अब भी तनावपूर्ण

घर पहुंचा सूर्या का शव, बाजार में पसरा सन्नाटा और खोड़ा छावनी में तब्दील; पिंकी चौधरी नजरबंद

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में ईद के दिन हिंदू युवक की हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है। आज शनिवार को मृतक सूर्या का शव घर पर पहुंचा है। वहीं, हिंदू संगठन के लोग भी मृतक युवक के घर पहुंचे और वारदात को लेकर उनमें भारी आक्रोश है।

वहीं, हंगामा होने की आशंका के चलते रविवार बाजार रोड को पुलिस ने बंद कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीसीपी और एसीपी भी मौके पर मौजूद हैं। उधर, खोड़ा आ रहे हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को पुलिस नजर बंद कर लिया है। युवक की हत्या से परिजनों और आसपास के लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक के परिजन हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक एनकाउंटर नहीं होगा, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।

Murder in Ghazizbad

खोड़ा में किशोर की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

मृतक और अशद नामक युवक के बीच चल रहा था विवाद

बता दें कि 28 मई की दोपहर 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्त आयुष के साथ किसी काम से घर से निकला था. इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात अशद नामक युवक से हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, किशोर और अशद के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अशद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया.

News Article Hero Image

मृतक के भाई यश ने बताया कि 28 मई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे खोड़ा के नवनीत विहार स्थित शर्मा डेयरी वाली गली में अशद और उसके साथियों ने किशोर पर जानलेवा हमला किया. यश के अनुसार, विवाद बढ़ने पर अशद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर चाकू से मृतक के पेट पर वार कर दिया.

29 मई को नाबालिग किशोर ने दम तोड़ा

घटना के बाद घायल को तत्कालअस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 29 मई को दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई. एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं. पुलिस के मुताबिक, अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘हत्यारा कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कार्रवाई होती है वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।’ वहीं मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी घटना पर दुख जताया और मामले में सख्‍त कानूनी कार्रवाई की बात कही.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com