latest-newsराज्य

बिहार बीजेपी की नई टीम का ऐलान, हरिभूषण ठाकुर बचौल समेत इन 38 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

संवाददाता

पटना। बिहार बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कमिटी की नई टीम का ऐलान कर दिया है. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपनी नई टीम बना ली है. इसके साथ ही बिहार प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है. नई टीम में कुल 38 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसमें कई पूर्व विधायक, पुराने संगठनात्मक चेहरे और सामाजिक समीकरण साधने वाले नेताओं को जगह मिली है.

जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने 14 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए हैं, जबकि प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की गई.

क्रम संख्या नाम पद
1 हरिभूषण ठाकुर बचौल प्रदेश उपाध्यक्ष
2 राकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष
3 संतोष पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष
4 मनोज कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष
5 अल्पना पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष
6 रामा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष
7 पवन जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष
8 प्रयाग कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष
9 संतोष रंजन राय प्रदेश उपाध्यक्ष
10 नंद प्रसाद चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष
11 अनिल ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष
12 मुकेश शर्मा (औरंगाबाद) प्रदेश उपाध्यक्ष
13 शीला कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष
14 बलराम मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष
15 सरोज रंजन पटेल प्रदेश महामंत्री
16 धनराज शर्मा प्रदेश महामंत्री
17 प्रीति शेखर प्रदेश महामंत्री
18 नितिन अभिषेक प्रदेश महामंत्री
19 राजेश झा उर्फ राजू झा प्रदेश महामंत्री
20 सुषमा साहू प्रदेश मंत्री
21 जनमेजय कुमार सिंह प्रदेश मंत्री
22 रागिनी रानी प्रदेश मंत्री
23 कुमार राजेंद्र प्रदेश मंत्री
24 प्रभाकर मिश्रा प्रदेश मंत्री
25 अंजनी निषाद प्रदेश मंत्री
26 मनोज चौधरी प्रदेश मंत्री
27 मुकेश सिंह कुशवाहा प्रदेश मंत्री
28 सीमा झा प्रदेश मंत्री
29 सरला रजक प्रदेश मंत्री
30 सुनील राम प्रदेश मंत्री
31 संजय कुमार मुन्ना प्रदेश मंत्री
32 मुकेश शर्मा (मुजफ्फरपुर) प्रदेश मंत्री
33 दिवाकर सिंह प्रदेश मंत्री
34 त्रिविक्रम नारायण सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष
35 राजीव सिन्हा सह-कोषाध्यक्ष
36 अंकुर यादव सह-कोषाध्यक्ष
37 अक्षय कुमार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी
38 विनय केसरी कार्यालय मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com