
संवाददाता
जारी आदेश के मुताबिक, सागर जैन को सहारनपुर से स्थानांतरित कर प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल भेजते हुए एएसपी दक्षिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच में एएसपी नगर नियुक्त किया गया है, जबकि विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में एएसपी नगर के पद पर तैनात किया गया है।
टि्विंकल जैन बनीं लखनऊ एडीसीपी
इसी क्रम में अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर में एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। टि्विंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। लिपि नागयाच को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी के रूप में तैनात किया गया है।
इसके अलावा, राजकुमार मीना को प्रयागराज से मिर्जापुर में एएसपी नक्सल, ऋषभ रुनवाल को लखनऊ से सोनभद्र में एएसपी नक्सल की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ में एएसपी नगर पूर्वी बनाया गया है।
वहीं डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से जालौन में एएसपी के पद पर भेजा गया है और मयंक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण नियुक्त किया गया है। शासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
इनका भी तबादला



