
संवाददाता
गाज़ियाबाद । करवा चौथ के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गाज़ियाबाद गोल्फ लिंक्स ने समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए लेडीज़ जेल, गाज़ियाबाद में एक विशेष सेवा परियोजना आयोजित की।
यह परियोजना इनर व्हील क्लब ऑफ गाज़ियाबाद गोल्फ लिंक्स द्वारा अन्य तीन क्लबों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आयोजित की गई। सभी क्लबों ने मिलकर सहयोग, समर्पण और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर क्लब की टीम ने वहाँ की महिलाओं को करवा, दीया, श्रृंगार सामग्री फल थाली एवं साड़ियाँ भेंट कीं, ताकि वे भी इस त्यौहार की खुशियों का अनुभव कर सकें और अपने जीवन में उत्सव का आनंद महसूस कर सकें।
इस सेवा परियोजना में प्रेम, करुणा और मानवता की झलक स्पष्ट दिखाई दी। यह पहल समाज के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व की प्रेरक मिसाल बनी।
इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव डॉ. शीतल मलिक, उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता राजपूत, संपादक अंकीता अग्रवाल मनीषा गुप्ता रिद्धि वर्मा उपस्थित रहीं और अपने योगदान से इस परियोजना को सफल बनाया।
यह परियोजना Service Above Self की भावना को समर्पित रही, जो इनर व्हील परिवार की एकजुटता और समाजसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।



