
संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम में अपर आयुक्त रहे डीके सिन्हा के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वर्ष 2022 में शिकायत के बाद गोपनीय जांच कराई गई थी।
जिसमें उनके पास आय से अधिक 1.81 करोड की संपत्ति मिलने की बात कही गई थी। अब शासन के निर्देश पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
शासन ने पूरे मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए है। डीके सिन्हा गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहते हैं। जल्द ही विजिलेंस विभाग के अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकते है। डीके सिन्हा 2017 तक गाजियाबाद नगर निगम में अपन नगर आयुक्त थे।



