latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

मयंक गोयल ने भाजपा कार्यालय पर हवन के बाद संभाला पद भार

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । भाजपा के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद मयंक गोयल पार्टी के कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर 11 ब्राह्मण के मंत्रोपचार के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने विधिवत रूप से मयंक गोयल को पदभार ग्रहण कराया।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा में संगठन की शक्ति से ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन होता है। मयंक गोयल का अनुभव और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा भाजपा संगठन एक कार्यकर्ता परिवार के रूप में काम करता है यहां कार्यकर्ता की ही ताजपोशी होती है। अन्य दलों की तरह परिवारिक व्यक्ति विशेष की नहीं। मयंक गोयल की पहचान भाजपा में समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में है।

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और नेतृत्व का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मयंक गोयल एक कर्मठ कार्यकर्ता और कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में गाजियाबाद संगठन और अधिक प्रभावशाली बनेगा।

No photo description available.

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि मैंने खुद महानगर अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। मुझे पता है कि यह पद संगठन के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। मयंक गोयल अपनी कार्यशैली और अनुभव से इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि महानगर भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल की नियुक्ति पार्टी के लिए एक सकारात्मक निर्णय है। उनके संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। अशोक मोंगा ने कहा कि मयंक गोयल के नेतृत्व में संगठन निश्चित तौर पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का मुकाम हासिल करेगा।

Image

पूर्व मेयर आशु वर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र संगठन और सेवा है, और मयंक गोयल इस पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। पूर्व महापौर आशा शर्मा ने विश्वास जताया कि मंयक गोयल परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन नेतृत्व का कार्य करते हुए कोई रूठे ना कोई छूटे ना के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए कार्य करेंगे। इस दौरान बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर, कृष्ण वीर सिरोही, आशा शर्मा, अनिल अग्रवाल, कृष्ण वीर चौधरी, सरदार एसपी सिंह, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी, रनिता सिंह, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, राजेश सिंह, संजीव गुप्ता, इंदु जौहरी, धीरज शर्मा, संजय झा, गुंजन शर्मा, संजय कांत शर्मा, संजय रावत, संजीव चौधरी, दिवाकर सिंघल, सुरेन्द्र नागर, संदीप वर्मा, गौरव चोपड़ा, अश्वनी शर्मा, अमित भारद्वाज, उदिता त्यागी, रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, प्रिया प्रियदर्शिनी, मीना भंडारी, पूनम कौशिक, अमृता सिंह, अनीता शर्मा, शीतल चौधरी, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com