latest-newsमनोरंजन

सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती…..अब खतरे से बहार….चोरी की नीयत से घर में घुसे शख्स ने मारा चाकू

विशेष संवाददाता

मुंबई । सैफ अली खान और करीना कपूर खान के मुंबई के खार स्थित घर पर बीती रात करीब 2 बजे चोरी करने के लिए चोर घुसे। इस दौरान चोरों ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए हैं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो चोर ने चाकू से सैफ पर करीब 3-4 बार हमला किया। उनके सिर, गले और पीठ पर जख्म हुए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सैफ की टीम ने इस पूरे मामले पर अपना स्टेटमेंट भी जारी किया है। उनका कहना है कि चोर रात में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने सैफ पर हमला किया, तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स सर्जरी भी कर रहे हैं। इस हमले में सैफ के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को भी चोट आई है।

पुलिस ने जारी किया बयान डीसीपी सीपी दीक्षित ने बताया, सैफ अली खान फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। एक व्यक्ति कल रात सैफ के घर में घुस गया। उनके घर में काम करने वाली नौकरानी से बहस करने लगा और उस पर हमले की कोशिश कर रहा था । सैफ उसे बचाने पहुंचे तो उसने हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए। बता दें, पुलिस पूछताछ के लिए सैफ के घर से तीन लोगों को पुलिस स्टेशन लेकर गई है।

Saif Ali Khan

हमले के कुछ समय पहले तक करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी कर रहीं थी। उनकी बहन करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। इस पार्टी में करिश्मा और करीना के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड रिया कपूर और सोनम कपूर भी साथ थी।

मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और उसकी मंशा को लेकर जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सैफ के घर में लगी पाइपलाइन से घुसपैठिया अंदर दाखिल हो सकता है। पुलिस ने सैफ के घर से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चौकीदार ने किसी को घर में घुसते नहीं देखा था। पाइपलाइन के जरिए घुसपैठिया सीधे बेडरूम के पास आराम से पहुंच सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com