
जगदगुरू राम स्वरूपाचार्य महाराज व शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए साधु-संतों व ब्राहमणों से आगे आने का किया आह्वान
धर्म की रक्षा के लिए ब्राहमणों को एकजुट होना होगाः श्रीमहंत नारायण गिरि
उप मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों व सांसदों ने भी भाग लिया
आयोजक पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया
संवादाता
लखनऊ । गोमती नगर स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान गोमती नगर में गुरूवार को ब्राहमण महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसमें देश भर से हजारों साधु-संतों व समाज के लोगों के अलावा कई मंत्रियों ने भी भाग लिया। ब्राहमण महाकुंभ का आयोजन अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा रा व संयुक्त विप्र मोर्चा द्वारा किया गया। ब्राहमण महाकुंभ में सनातन व ब्राहमणों पर हो रहे लगातार हमलों, उत्पीडन, उपेक्षा, तिरस्कार आदि का मुख्य कारण व निवारण क्या है विषय पर चर्चा की गई।

ब्राहमण महाकुंभ के मुख्य अतिथि कामद गिरि पीठाधीश्वर प्रख्यात कथा वाचक जगदगुरू राम स्वरूपाचार्य महाराज व शंकराचार्य सुमेरू पीठ वाराणसी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म पर आज भले ही कितने भी हमले क्यों ना हो रहे हों, मगर जिस प्रकार सत्य को कभी भी समाप्त नहीं किया जा सकता है, उसी प्रकार सनातन धर्म को भी समाप्त नहीं किया जा सकता है। धर्म की रक्षा में साधु-संत व ब्राहमण सबसे आगे रहे हैं। एक बार फिर उन्हें धर्म के लिए आगे आना होगा तभी पुनः विश्व गुरू की पदवी प्राप्त कर सकेंगे।
श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि आज सनातन धर्म की पूरे विश्व में लोकप्रियता बढ रही है और इसका श्रेय साधु-संतों व ब्राहमणों को है। सनातन धर्म की बढती लोकप्रियता धर्म विरोधी लोगों से सहन नहीं हो रही है। इसी कारण वे सनातन धर्म व ब्राहमणों के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं, मगर हमें इससे डरना नहीं है। हमें एकजुट होकर धर्म की रक्षा करनी है। हमें भगवान परशुराम से प्रेरणा लेनी है, जिन्होंने अधर्मियों व अत्याचारियों का विनाश किया।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अरूण पुरी महाराज, राज्यसभा सदस्य डॉ अशोक वाजपेयी, प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा, भारतीय ज्योतिषाचार्य संघ के अध्यक्ष के.ए.दुबे पदमेश, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, सांसद मनोज तिवारी, सुदर्शन न्यूज के चेयरमैन सुरेश चौहान, बाल व्यास राम कथा वाचिका अनुष्का पाठक, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, राम कथा वाचक रमेश भाई शुक्ल, उद्योगपति पीयूष द्विवेदी, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महान स्वत्रमंता सेना बाजीराव पेशवा के प्रपोत्र प्रभाकर नारायण पेशवा, इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित, रवि चिन्मयानंद बापू महाराज, कथा वाचक घनश्याम दुबे, महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, जन कल्याण फाउंडेशन की पुकार के अध्यक्ष हनुमान दास महाराज, स्वामी दिनेश गिरि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, अधीर कौशिक आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. विनय तिवारी, संरक्षक शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, प्रदेश संरक्षक मिथलेश दीक्षित, सुरेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव वीरेंद्र मिश्र विरही आदि ने भी सहयोग दिया। गाजियाबाद से पं. प्रदीप शर्मा, श्रवण शर्मा, अभिषेक शर्मा, मुकेश समेत सैकडों ब्राहमण भी ब्राहमण महाकुंभ में पहुंचे।