दिल्ली

दिल्ली में अब तेजी से घट रहा कोरोना ग्राफ, आज मिले 613 नए मरीज, सिर्फ 10,994 एक्टिव केस

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.31 लाख के पार पहुंच गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 613 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 26 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,31,219 हो गई है। आज दिल्ली में 1497 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए। राजधानी में फिलहाल 10,994 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 1,16,372 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 3853 हो गई है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में COVID-19 की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की देश और विदेश में चर्चा हो रही है। आज दिल्ली में रिकवरी की दर 88% है। केवल 9% लोग अब बीमार हैं और 2-3% लोगों की मौत हुई हैं। मरने वालों की संख्या में गिरावट आई है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दोबारा लॉकडाउन लगाए बिना हालात पर काबू पाकर मिसाल कायम की है।  

दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों में काफी सकारात्मक गिरावट आई है। 100 में से 88 लोग ठीक हो रहे हैं, मौत के आंकड़ों में भी काफी गिरावट आई है। जून के महीने में दिल्ली कोरोना केसेस में देश में दूसरे नंबर पर थी, अब दिल्ली देश में दसवे नंबर पर हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com