गजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा दो दिवसीय ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन 148 कचहरी गेट के पास राजनगर आरडीसी में किया गया। कार्यक्रम दिनांक 17-18 सितंबर 2022 को अग्रसेन भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में किया जाएगा।

कार्यालय के विधिवत उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. के. शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद हितेषी, राष्ट्रीय प्रचार सचिव शिवकुमार शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष हुकम चंद शर्मा, राष्ट्रीय सचिव रवि दत्त शर्मा जी को कार्यक्रम का संरक्षक घोषित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रशांत राज शर्मा, कार्यक्रम कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अवधेश शर्मा, कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष विनीत कांत पाराशर, स्वागत अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा चेयरमैन एसआर कॉलेज ऑफ लॉ, बार के पूर्व सचिव हरिओम शर्मा जी को स्वागत अध्यक्ष, पंडित नीरज कौशिक को महामंत्री, पंडित उमेश शर्मा को प्रवक्ता, संजय शर्मा सीआईडी, अजय शर्मा, शैंकी शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, संजीव शर्मा (कांग्रेश) अरुण शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में संयोजक का कार्यभार आर.के चतुर्वेदी, अनादि शुक्ला, राकेश शर्मा, गौरव विक्रमपुर, राधेश्याम शर्मा, पंकज गोविंदपुरम, बुद्ध प्रकाश, सहदेव प्रसाद शर्मा, सुशील शर्मा एडवोकेट, नानक चंद शर्मा, विजय शर्मा, विनीत शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, देव राज शर्मा, मनोज शर्मा चेयरमैन पतला, एवं अनेक ब्राह्मण बंधुओं को इस कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने बताया कार्यकारिणी में और भी ब्राह्मण बंधुओं को रखा जाएगा। कार्यक्रम की सफलता पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी. शर्मा ने कहा की कार्यक्रम की सफलता आप सभी के हाथों में है. आप अधिक से अधिक बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने बच्चों को सजातीय मैं ही शादी करने का प्रयास करें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। पंडित केके शर्मा ने ब्राह्मण बच्चों को स्वरोजगार करने की सलाह दी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद हितेषी ने सभी को अधिक से अधिक फार्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया।