गाजियाबाद। बीजेपी को दूसरे दलों के बजाय अनुशासित पार्टी के तौर पर माना जाता था लेकिन भाजपा का झंडा लगाकर कुछ गाडिया हूटर बजाकर सभी नियमों की धज्जिया उड़ा रहे है। ऐसा आम तोर पर रोजाना देखने को मिल रहा है। ऐसे में गाड़ियों पर भाजपा का सत्तारूढ़ पार्टी का झंडा लगा होने की वजह से पुलिस भी कार्यवाही करने से बचती नजर आ रही है। बीजेपी को एक अनुशासित पार्टी मानी जाती है। पार्टी के कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों को भी काफी डिसीप्लेंड माना जाता है। लेकिन अब यही कार्यकर्ता और पदाधिकारी यातायात व कानून व्यवस्था और पार्टी आलाकमान के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे है। जिले की मुख्य सड़को पर व बाजारों में भाजपा का झंडा लगी हुई गाडियां हूटर बजाते हुए नजर आ रहे है। हालाकि पार्टी आलाकमान ने पहले ही साफ कर दिया था कि सरकार के दौरान कार्यकर्ता या पदाधिकारियों को तो छोडिए विधायक व मंत्री भी हूटर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। लेकिन इसके बावजूद भाजपा का झंडा लगी हुई गाडियों को मुख्य बाजारों और शहर के मेन रास्तों पर रोजाना हूटर बजाते हुए देखा जा सकता है। अब ये साफ नहीं है कि ये पार्टी के कार्यकर्ता ही है या फिर फर्जी तरीके से पार्टी का झंडा लगाकर हूटर बजाते हुए घूमते है।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। ट्रफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ जो भी लोग हूटर या सायरन का उपयोग कर रहे है, उनके खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही करने के साथ-साथ आगे से हूटर न लगाने की हिदायत भी दी जा रही है। रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक, गाजियाबाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनुशासन में रहे इस बात का विशेष तौर से ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा निजी वाहनों पर हुटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि किसी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता के द्वारा हुटर के इस्तेमाल का मामला सामने आता है तो निश्चित तौर से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी